ना जाने क्यों मैच से पहले बार-बार खुद जाकर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिल रहे हैं विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

ना जाने क्यों मैच से पहले बार-बार खुद जाकर, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिल रहे हैं विराट कोहली

पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है एक वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

जब भी इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है, तो सभी की नजरें विराट कोहली पर होती है। वहीं आज भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, जब एशिया कप 2023 में इन दोनों टीमों की टक्कर होगी, लेकिन इस महा मुकाबले से पहले कोहली का एक वीडियो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है जो शायद आपको पसंद ना आए।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में कोहली ने कर दिया था खेल

साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाकिस्तान के बीच गजब का मैच देखने को मिला था, जहां इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए जीत के हीरो विराट कोहली रहे थे। जिन्होंने पाकिस्तान के जबड़े से जीत को छीन लिया था, साथ ही उन्होंने हारिस को एक छक्का ऐसा मारा था जिसे सालों तक याद रखा जाएगा।

विराट कोहली क्यों कर रहे हैं पाकिस्तान टीम से दोस्ती?

*पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है एक वीडियो।
*इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली आ रहे हैं नजर।
*वीडियो में विराट पाक खिलाड़ी शादाब खान से बात करते हुए दिखे।
*बाद में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी पहुंच गए कोहली के पास।

PCB के सोशल मीडिया पर सामने आया विराट कोहली का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

टीम इंडिया ने किया इस मैच से पहले जमकर अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कप्तान रोहित ने पाक टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा ने कल मीडिया के सवालों का सामना किया था, इस दौरान हिटमैन ने पाकिस्तान टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया। रोहित ने कहा की पाकिस्तान टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है कई सालों से, साथ ही टी20 वर्ल्ड कप और वनडे सीरीजों में उनका प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। इसलिए वो वनडे की नंबर 1 टीम है और रोहित ने ये भी कहा की पाकिस्तान के खिलाफ जीतना एक बड़ी चुनौती होगी। इंडिया-पाकिस्तान का ये मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, वहीं मैच में बारिश के आसार पूरे नजर आ रहे हैं और इस कारण से खेल में खलल पड़ सकता है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?