टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, सीमित ओवरों के क्रिकेट से बनाई दूरी! पढ़िए पूरी बड़ी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, सीमित ओवरों के क्रिकेट से बनाई दूरी! पढ़िए पूरी बड़ी खबर

विराट कोहली 765 रनों के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत की दिल तोड़ देने वाली हार के बाद सीमित ओवरों के फॉर्मेट में विराट कोहली (Virat Kohli) के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इसके अलावा, आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम केवल आठ और T20I मैच खेलने वाली है, और अब तक विराट कोहली (Virat Kohli) के इस फॉर्मेट में वापसी की कोई खबर नहीं है।

Virat Kohli ने सीमित ओवरों के क्रिकेट से लिया ब्रेक

इस बीच, अब खबर आ रही है कि विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। सर्फ इतना ही नहीं कोहली की सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापसी की समयसीमा तय नहीं है।

यहां पढ़िए: IND vs AUS 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे T20I मैच में बनाए गए सभी रिकार्ड्स पर डालिए एक नजर

आपको बता दें, भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा तीन मैचों की T20I सीरीज के साथ 10 दिसंबर से शुरू होगा और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली (Virat Kohli) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, जिसमें T20I और ODI दोनों सीरीज शामिल हैं, लेकिन वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध हैं।

सीमित ओवरों के क्रिकेट में कब लौटेंगे कोहली?

BCCI के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा, ”विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को सूचित किया है कि उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है और वह अगली बार इस फॉर्मेट में कब कब खेलना चाहता है, इस बारे में वह कुछ समय बाद उन्हें सूचित करेगा।”

आपको बता दें, विराट कोहली ने हालिया आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां स्टार बल्लेबाज ने अपना 50वां वनडे शतक बनाने और एक वर्ल्ड कप में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने सहित कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। कोहली 765 रनों के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?