IND vs AUS 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे T20I मैच में बनाए गए सभी रिकार्ड्स पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे T20I मैच में बनाए गए सभी रिकार्ड्स पर डालिए एक नजर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच 1 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।

Glenn Maxwell and Matthew Wade. (Image Source: Getty Images)
Glenn Maxwell and Matthew Wade. (Image Source: Getty Images)

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर टीम इंडिया पर भारी पड़ी, और एक बार फिर कंगारूओं के हीरो ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) रहे। दरअसल, 28 नवंबर को गुवाहाटी में खेले गए तीसरे T20I मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के तूफानी शतक के बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम को पांच विकेट से मात देकर मेजबान टीम को घरेलू सीरीज जीतने से रोक लिया है।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया को जारी पांच मैचों की T20I सीरीज में भारत के खिलाफ पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए इस सीरीज में अपनी जीत की संभावना को जीवित रखा। इस मैच में भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाया, वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली।

इस बीच, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे T20I मैच के कुछ महत्वपूर्ण स्टैट्स और आंकड़ों पर डालिए एक नजर:

123*– ऋतुराज गायकवाड़ ने T20I क्रिकेट में भारत के लिए एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। भारत के लिए सबसे बड़े T20I स्कोर का रिकॉर्ड इस समय शुभमन गिल (126*) के नाम है।

30– ग्लेन मैक्सवेल ने T20I क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बहाए।

1/64– एरोन हार्डी ने एंड्रयू टाई के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त रूप से सबसे महंगा स्पेल दर्ज किया। एंड्रयू टाई (2/64) ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक T20I मैच में सबसे महंगा ओवर डाला था।

4– गेलन मैक्सवेल अब रोहित शर्मा (4) के साथ T20I क्रिकेट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

37– मैक्सवेल भारत के खिलाफ T20I क्रिकेट में 37 छक्के लगाने बाद किसी टीम के खिलाफ तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं।

अन्य दो प्लेयर हैं:

42 – लेस्ली डनबर (सर्बिया) बनाम बुल्गारिया
39 – रोहित शर्मा (भारत) बनाम वेस्टइंडीज

554– मैक्सवेल अब T20I क्रिकेट में भारत के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनान वाले प्लेयर बन गए हैं। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड इस समय निकोलस पूरन (592) के नाम हैं।

47– मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I क्रिकेट में एरोन फिंच और जोश इंगलिस के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाले प्लेयर भी बने।

447– इस भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20I मैच ने भारत में T20I क्रिकेट में चौथा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। अन्य तीन बड़े स्कोर हैं:
472 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
459 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, मुंबई डब्ल्यूएस, 2016
458 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2022

91*– ग्लेन मैक्सवेल और मैथ्यू वेड ने एक सफल T20I लक्ष्य का पीछा करते हुए छठे विकेट या उससे कम के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी दर्ज की। पहली सबसे बड़ी साझेदारी है: 115 – टोनी उरा, नॉर्मन वनुआ (पीएनजी) बनाम सिंगापुर, सिंगापुर, 2022

3– मैक्सवेल ने T20I क्रिकेट में सफल लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाए।

3– मैक्सवेल ने T20I क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (3) के साथ गैर-सलामी बल्लेबाज के रूप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक बनाए।

13- ऋतुराज गायकवाड़ (13 गेंदों में 52*) ने T20I पारी के आखिरी तीन ओवरों में पांचवें सबसे ज्यादा 50+ रन बनाए। आखिरी तीन ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अन्य प्लेयर हैं:
56*(16) – जेपी कोट्ज़े (नामीबिया) बनाम बोत्सवाना, विंडहोक, 2019
54*(14) – डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) बनाम बैन, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
54(14) – युवराज सिंह (भारत) बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
52*(10) – दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) बनाम मंगोलिया, हांगझू, 2023

0/68- प्रसिद्ध कृष्णा ने T20I में भारत के लिए सबसे महंगा गेंदबाजी स्पैल डाला।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?