T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 भारतीय बल्लेबाज 

विराट कोहली से लेकर अभिषेक शर्मा तक, T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 भारतीय बल्लेबाज 

आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

Virat Kohli and Ahishek Sharma (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Ahishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

समय के साथ भारत में टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। आईपीएल के बाद तो इसकी लोकप्रियता का क्या ही कहना। समय के साथ टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाज का लोहा मनवाया और ढेरों रन बनाने के साथ बहुत से क्रिकेट रिकाॅर्ड्स को तोड़ा।

तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप पांच भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए इन पांच धुरंधरों के बारे में जानते हैं:

5. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

हमारी इस खास लिस्ट में अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर आते हैं। क्रिकेट जगत में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने ओवरऑल टी20 क्रिकेट करियर में कुल 8 शतक लगाए हैं। रोहित ने ये 8 शतक 5 इंटरनेशनल, 2 आईपीएल में और 1 चैंपियंस लीग में लगाए हैं। साल 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का अलविदा कह चुके हैं।

4. संजू सैमसन (Sanju Samson)

भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन चौथे नंबर पर मौजूद हैं। सैमसन ने टी20 करियर में कुल 8 शतक लगाए हैं। 8 शतकों में से संजू ने आईपीएल में पांच और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में तीन शतक लगाए हैं।

3. केएल राहुल (KL Rahul)

34 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। राहुल ने भी रोहित-संजू के बराबर 8 शतक लगाए हैं। राहुल ने इन 8 शतकों में से पांच शतक आईपीएल और दो शतक इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में लगाए हैं। जबकि एक शतक उन्होंने घरेलू टी20 प्रतियोगिता में लगाया है।

2. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

तो वहीं, भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में 26 वर्षीय अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। अभिषेक ने हाल में ही टी20 क्रिकेट में 10 शतक पूरे किए हैं, जिसमें से 10वां हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान आया था।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने वाले विराट कोहली इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर मौजूद हैं। कोहली ने खबर लिखे जाने तक टी20 क्रिकेट करियर में कुल 10 शतक लगाए हैं, जिसमें से 9 आईपीएल और 1 टी20आई क्रिकेट में है। खास बात रही कि उनका एकमात्र टी20आई शतक अफगानिस्तान के खिलाफ ही आया था।

close whatsapp