वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कर ली विराट कोहली के इस खास रिकाॅर्ड की बराबरी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कर ली विराट कोहली के इस खास रिकाॅर्ड की बराबरी 

गिल का यह टेस्ट क्रिकेट में कुल 10वां शतक है। 

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय कप्तान शुभमन गिल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि गिल ने खेल के दूसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 10वां शतक 177 गेंदों पर पूरा किया।

इसके साथ ही गिल ने पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के एक खास रिकाॅर्ड की बराबरी भी कर ली है। तो वहीं, यह गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 19वां शतक भी था।

गिल ने कोहली के इस रिकाॅर्ड की बराबरी की

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में जैसे ही गिल ने शतक पूरा किया, तो उन्होंने बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। गिल ने खबर लिखे जाने तक इस साल टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान पांच शतक जड़े दिए हैं। चार इंग्लैंड दौरे पर और एक वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर। गिल से पहले कोहली ने साल 2017 व 2018 में बतौर कप्तान पांच-पांच शतक जड़े थे।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

खिलाड़ी पारी 100s साल
विराट कोहली 16 5 2017
विराट कोहली 24 5 2018
शुभमन गिल 12* 5 2025
सचिन तेंदुलकर 17 4 1997
विराट कोहली 18 4 2016

भारत ने पहली पारी 518 पर की घोषित

दूसरी ओर, आपको इस टेस्ट मैच के बारे में जानकारी दें, तो खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी 134.2 ओवरों बाद पांच विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी है।

भारत की ओर से पहली पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175, तो कप्तान शुभमन गिल ने 129* रनों की कमाल की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने 38, साई सुदर्शन ने 87, नीतीश रेड्डी ने 43 और ध्रुव जुरेल ने 44* रनों का योगदान दिया।

close whatsapp