नेट सेशन के दौरान मायूस हो कर केएल राहुल सिर्फ विराट कोहली को सुनते रहे!
केएल राहुल अब तक 3 मुकाबलों में सिर्फ 22 रन ही बना पाए हैं।
अद्यतन - Nov 1, 2022 7:13 pm
![]()
Virat Kohli and KL Rahul (Image Credit- Twitter)
ऑस्ट्रेलिया मे जारी टी-20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया का अभियान अच्छा रहा है। टीम को अब तक तीन मुकाबलों में दो जीत और एक हार नसीब हुई है। इन तीन मुकाबलों में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज माने जाने वाले केएल राहुल के बल्ले से फैंस को अभी तक बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। राहुल अभी तक बल्लेबाजी में बुरी तरह फेल साबित हुए हैं।
अभी तक खेले गए तीन मुकाबलों में केएल राहुल के बल्ले से मात्र 22 रन निकले है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4, नीदरलैंड के खिलाफ 9 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 रन ही बना पाए। लेकिन अब खराब फाॅर्म से जूझ रहे केएल राहुल को इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली गुर सिखाते हुए नजर आए हैं।
बता दें कि अब रोहित एंड कंपनी का सामना बांग्लादेश के खिलाफ 2 नंवबर को एडिलेड ओवल में होगा। और इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले केएल राहुल एक नेट सेशन में विराट कोहली के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रहे हैं।
विराट के साथ दिखे राहुल
बता दें कि क्रिकेट फैंजी नाम के एक यूट्यूब चैनल ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में केएल राहुल पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ लंबी बात-चीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल और कोहली के अलावा हैड कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर नजर आ रहे हैं।
देखें वीडियो
गौरतलब है कि अब सुपर 12 में भारत का सामना कल 2 नंवबर को बांग्लादेश से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिलेड ओवल में भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। बता दें कि इस मैच को जीतते ही टीम इंडिया सेमीफाइनल की तरफ एक कदम और बढ़ा देगी। टी-20 विश्व कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप 2 में भारत इस समय 3 मैच में दो जीत और एक हार के साथ 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।