निराश विराट कोहली को मिला राहुल द्रविड़ का साथ, ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच ने कंधे पर हाथ रख कर दी दिलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

निराश विराट कोहली को मिला राहुल द्रविड़ का साथ, ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच ने कंधे पर हाथ रख कर दी दिलासा

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए।

Virat Kohli (Pic Source-X)
Virat Kohli (Pic Source-X)

गयाना में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में इंग्लैंड ने शुरुआत काफी अच्छी थी लेकिन भारत ने मैच में वापसी की।

खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का जड़ा था लेकिन उसी ओवर में वो अपना विकेट खो बैठे। विराट कोहली का विकेट इंग्लैंड के बेहतरीन तेज गेंदबाज रीस टॉपले ने झटका। हालांकि विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में काफी उदास बैठे हुए नजर आए। वो इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश लगे।

बता दें, इस पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। विराट कोहली का इस टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ रहा था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन बनाए थे।

ऋषभ पंत भी इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे

भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतती है और फाइनल में अपनी जगह बनाती है तो विराट कोहली महत्वपूर्ण मैच में बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और इंग्लैंड के खिलाफ भी वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। फिलहाल दो विकेट जल्द गिरने के बावजूद भारत ने मैच में पकड़ बनाई हुई है। अब देखना यह है कि कौनसी टीम दूसरे सेमीफाइनल को अपने नाम करती है और 29 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?