जीत के बाद मजाक-मस्ती कर रहे थे Virat Kohli, जिसे देख फैन्स का दिल हो गया गार्डन-गार्डन - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीत के बाद मजाक-मस्ती कर रहे थे Virat Kohli, जिसे देख फैन्स का दिल हो गया गार्डन-गार्डन

मैच के बाद Virat Kohli एक तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर काफी वायरल।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

Virat Kohli टीम इंडिया से मैच नहीं खेलते हैं, तो भी वो बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के खिलाफ हुए पहले वनडे मैच के बाद देखने को मिला, जिससे जुड़ी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैन्स के बीच वायरल हो रही हैं और काफी पसंद की जा रही हैं।

शुभमन गिल ने Virat Kohli को लेकर दिया बयान

Virat Kohli ने लंबे समय बाद कोई मैच मिस किया है, ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि क्या विराट इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच भी नहीं खेलेंगे। जिसका जवाब शुभमन गिल ने Star Sports से बात करते हुए दिया, गिल ने कहा कि- विराट कोहली दूसरे वनडे मैच के लिए फिट हैं, उनके लिए फैन्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मैच के बाद मस्त मूड में थे बल्लेबाज Virat Kohli

*मैच के बाद Virat Kohli एक तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर काफी वायरल।
*तस्वीर में विराट हार्दिक और जडेजा से कुछ बात करते हुए नजर आ रहे थे।
*कोहली ने हार्दिक के बल्ले की ओर किया इशारा और फिर तीनों हंसने लगे।
*विराट को मस्त अंदाज में देख, उनके फैन्स भी काफी ज्यादा खुश हो गए।

Virat Kohli  की ये तस्वीर हो रही है वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

गिल ने जीता था प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

श्रेयस अय्यर ने भी किया एक बड़ा खुलासा

श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया था, वहीं मैच के बाद उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया। अय्यर ने बताया कि अगर विराट कोहली ये मैच खेलते, तो शायद उन्हें अंतिम 11 में मौका नहीं मिलता। श्रेयस ने अपने बयान में कहा था कि- मेरे खेलने की बहुत मजेदार कहानी है, मैं रात को एक फिल्म देख रहा था और मैंने सोचा कि मैं अपनी रात बढ़ा सकता हूं। लेकिन फिर मुझे कप्तान का फोन आया और कहा कि आप खेलोगे क्योंकि विराट के घुटने में सूजन आ गई है। फिर मैं जल्दी से अपने कमरे में वापस गया और सीधे सोने चला गया।

close whatsapp