DC vs PBKS, Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
आईपीएल 2023 का 59वां मैच दिल्ली और पंजाब के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - May 12, 2023 9:29 pm

Delhi Capitals (DC) vs Punjab Kings (PBKS), Match Prediction: आईपीएल 2023 के जारी सीजन का 59वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा।
साथ ही बता दें कि प्लेऑफ में पहुंचने के नजरिए से इस मैच में पंजाब को जीत दर्ज करना बहुत ही जरूरी है। दूसरी ओर दिल्ली लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाॅइंट टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद दिल्ली मैच में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहेगी।
मैच जानकारी (Match Details):
तारीख व दिन– 13 मई, शनिवार
स्थान- अरूण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
मैच शुरू होने का समय– शाम 7.30 बजे से
मौसम– साफ रहेगा
किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– दिल्ली
मैच के लिए दोनों टीमों (DC vs PBKS) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
दिल्ली कैपिटल्स (DC):
डेविड वाॅर्नर (कप्तान), राइली रूसो, अमन हकीम खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, रिपल पटेल, फिल साल्ट (विकेटकीपर), खलील अहमद, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा।
पंजाब किंग्स (PBKS):
शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, सैम करन, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह।
DC vs PBKS पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
अभी तक खेले गए मैचों में दिल्ली की पिच से बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती हुई दिखी है। पहली पारी में यहां का औसत स्कोर 168 रन रहा है और फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है।
DC vs PBKS मैच प्रिडिक्शन, चेज करने वाली टीम जीत सकती है मैच:
दिल्ली कैपिटल्स मैच में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है और पंजाब किंग्स पावरप्ले में 30 से 50 और कुल स्कोर 160 से 180 रन बना सकती है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत होगी।
दूसरी स्थिति में पंजाब किंग्स टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है और दिल्ली कैपिटल्स पावरप्ले में 30 से 50 और कुल स्कोर 150 से 170 रन बना सकती है। मैच में पंजाब किंग्स की जीत होगी।