Virat Kohli टेस्ट रिटायरमेंट लेंगे वापस | CricTracker Hindi

‘अगर ऐसा हुआ तो विराट कोहली टेस्ट से संन्यास वापस ले लेंगे’- पूर्व क्रिकेटर ने क्यों दिया ऐसा बयान

पिछले महीने विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा, तो विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस ले सकते हैं। कोहली ने पिछले महीने टेस्ट फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 9,230 रन बनाए थे।

क्लार्क का मानना है कि अगर भारतीय टीम इस सीरीज में खराब प्रदर्शन करती है और चयनकर्ता व टीम मैनेजमेंट उनसे वापसी की गुजारिश करते हैं, तो कोहली को टेस्ट क्रिकेट में लौटने के लिए मनाया जा सकता है। कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया में खेला था, जहां उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

Virat Kohli के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर माइकल क्लार्क ने दिया बड़ा बयान

क्लार्क ने ब्योंड23 क्रिकेट के पॉडकास्ट में कहा, मुझे ऐसा लगता है। अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली या टीम इंडिया ने ये सीरीज 0-5 के अंतर से गंवाई तो प्रशंसक चाहेंगे कि कोहली संन्यास के फैसले को बदलें और दोबारा से टेस्ट क्रिकेट खेलें। अगर कप्तान, चयनकर्ता और प्रशंसक ऐसा चाहेंगे तो वह वापसी कर सकता है। उसे अभी भी टेस्ट क्रिकेट से प्यार है। उसके शब्दों में टेस्ट क्रिकेट के लिए उसका जुनून झलकता है।

क्लार्क ने कहा, रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। मुझे लगता है कि किसी भी टीम को उसकी कप्तानी की कमी खलेगी। वह शानदार कप्तान था। कोहली ने टेस्ट से संन्यास लिया। यह बहुत दुखद था। वह चैंपियन है और टेस्ट क्रिकेट को उसकी कमी खलेगी।

इसके साथ ही में क्लार्क ने आरसीबी की जीत के जश्न में बंगलुरू में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, किसी को चोटिल होते देखना या जान गंवाते देखना दुखद है। उम्मीद है कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को प्रशंसकों के साथ जश्न मनाना चाहिए। स्टेडियम पूरा भरा भी हो तो भी खिलाड़ियों को उसके भीतर ले जाकर एक चक्कर लगाना चाहिए। यह एक शानदार सत्र का दुखद अंत रहा।

close whatsapp