टी-20 वर्ल्ड कप 2024: कनाडा के खिलाड़ियों का सपना हुआ पूरा, विराट कोहली के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2024: कनाडा के खिलाड़ियों का सपना हुआ पूरा, विराट कोहली के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल

आज यानी 15 जून को भारत और कनाडा के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मैच खेला जाना था। हालांकि बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो गया।

Virat Kohli With Canada Players (Pic Source-X)
Virat Kohli With Canada Players (Pic Source-X)

आज यानी 15 जून को भारत और कनाडा के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बेहतरीन मैच खेला जाना था। हालांकि, बारिश की वजह से यह मैच रद्द हो गया। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिला। इस रद्द मुकाबले के बाद विराट कोहली ने कनाडा के खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। कनाडा के भी ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। भले ही यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया हो, लेकिन कनाडा के खिलाड़ियों का विराट कोहली के साथ तस्वीर खिंचवाने का सपना पूरा हो गया।

बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत बनाम कनाडा मुकाबला

आईसीसी टी20 कप 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन अभी तक काफी खराब रहा है। तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ पांच रन ही बनाए हैं। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हालांकि, भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सुपर 8 में उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत ने ग्रुप स्टेज में पहले आयरलैंड को हराया और फिर पाकिस्तान के खिलाफ भी जीत दर्ज की। USA के खिलाफ मैच में भी भारत ने जीत दर्ज की। अब टीम सुपर 8 में भी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी। अभी तक भारतीय टीम के गेंदबाजों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सुपर 8 में भी वो अपने इसी फॉर्म को आगे जारी रखना चाहेंगे।

विराट कोहली की बात की जाए तो अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 8 में खेलना है और इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे। यही नहीं 24 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जाएगा। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच 29 जून को होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?