कोहली और गिल के तूफान के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, भारत ने दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहली और गिल के तूफान के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, भारत ने दर्ज की वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत

इस मैच में शुभमन गिल और विराट कोहली के बल्ले से निकला शतक।

Team India (Photo Source: BCCI)
Team India (Photo Source: BCCI)

तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से हराते हुए वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम किया। आपको बता दें कि, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 390 रन बनाए। इस विशाल लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 73 रन बनाकर सिमट गई।

गिल और कोहली ने लगाया भारत के लिए शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा जो 49 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद गिल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की। गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों में अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा किया, वह 116 रन बनाकर आउट हुए।

गिल के आउट होने के बाद भी कोहली ने रन रेट को बनाए रखा और अपने वनडे करियर का 46वां शतक पूरा किया। कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर 38 रन बनाकर 46वें ओवर में आउट हुए। केएल राहुल (7) और सूर्यकुमार (4) तेजी से रन बनाने के चक्कर में सस्ते में आउट हुए। हालांकि कोहली अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 110 गेंदों में 13 चौके और आठ छक्के की मदद से 166 रनों की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से लाहिरू कुमारा और कसुन रजिता ने दो-दो विकेट लिए।

भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टेके घुटने

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर से मेहमान टीम का विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रीलंका के बल्लेबाजों का हाल कुछ ऐसा रहा कि, टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और पूरी टीम महज 73 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंका की ओर से सबसे अधिक रन नुवानिडु फर्नांडो ने बनाए। इसके अलावा कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाया। वहीं बात करे भारतीय  गेंदबाजी की तो भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक चार विकेट के लिए। उनके अलावा कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया की जीत पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/OffDrive_/status/1614611374608650242?s=20&t=tuxlvHRqN2X4zafvzKmWDw

close whatsapp