विराट कोहली के कोच ने रोहित शर्मा को लेकर काफी कुछ बोल दिया
तीनों फॉर्मेट के लिए रोहित हैं बेस्ट कप्तान- राजकुमार।
अद्यतन - जनवरी 30, 2022 8:06 पूर्वाह्न

विराट कोहली के कंधे से अब टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी हट चुकी है, जिसके बाद सभी की नजरें अब रोहित शर्मा पर होगी। टी-20 और वनडे की कप्तानी रोहित के पास जा चुकी है, वहीं टेस्ट की कप्तानी को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हिटमैन को लेकर एक बयान साझा की है और ये बयान तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
कोहली के कोच की रोहित शर्मा को लेकर सामने आई सोच
हर बार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच के रिश्तों को लेकर अलग-अलग खबरें आती रहती है। कभी इन खिलाड़ियों में अनबन की बातें सामने आती है, तो कभी पक्की दोस्ती का दावा किया जाता है। वहीं इन सब के बीच विराट के बचपन के कोच यानी की राजकुमार शर्मा ने जो बयान दिया है, वो इस चीज को एक अलग दिशा दे रहा है और उनके बयान से काफी कुछ तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।
*तीनों फॉर्मेट के लिए रोहित हैं बेस्ट कप्तान- राजकुमार।
*राजकुमार शर्मा ने कहा-रोहित टीम को नए स्तर पर ले जा सकते हैं।
*रोहित-द्रविड़ की एक सोच से काफी फायदा होगा टीम को- शर्मा।
*अगर दोनों की सोच एक हुई तो टीम चुनने में आसानी होगी- राजकुमार।
हिटमैन कर रहे हैं वापसी
दूसरी ओर हिटमैन शर्मा चोट से गुजर रहे थे, जिसके कारण वो अफ्रीका का दौरा नहीं कर पाए थे। लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं और वो फिर से मैदान में उतरने के लिए बेताब है, रोहित फरवरी महीने में होने वाली वेस्टइंडीज सीरीज से मैदान में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद हिटमैन पहली बार 50 ओवर के फॉर्मेट में बतौर फुल टाइम कप्तान पहली बार मैदान पर उतरेंगे, इससे पहले अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज में चोटिल रोहित की जगह केएल राहुल ने कप्तानी की थी।