Devon Conway इंग्लैंड से वसूल रहे लगान, गेंदबाजों का बना डाला भूत - क्रिकट्रैकर हिंदी

Devon Conway इंग्लैंड से वसूल रहे लगान, गेंदबाजों का बना डाला भूत

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट होकर 282 रन बनाए।

Devon Conway (Pic SOurce-Twitter)
Devon Conway (Pic SOurce-Twitter)

न्यूजीलैंड टीम के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। बता दें, इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट होकर 282 रन बनाए।

न्यूजीलैंड टीम को डेवॉन कॉनवे से बड़ी पारी की उम्मीद थी और उन्होंने वैसी ही बल्लेबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और टीम के सलामी बल्लेबाज विल यंग बिना खाता खोले पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। उनका विकेट सैम करन ने झटका।

हालांकि इसके बाद डेवॉन कॉनवे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और यह शतक पूरा किया। यही नहीं रचिन रवींद्र ने भी उनके साथ काफी अच्छी तरह से दिया और इस युवा खिलाड़ी ने भी टीम के लिए शतक जड़ा। डेवॉन कॉनवे वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले भी काफी अच्छे फॉर्म में थे और उन्होंने वार्म अप मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 283 रनों की जरूरत

बता दें, इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम के लिए 77 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। कप्तान जोस बटलर ने भी 43 रनों का योगदान दिया था। डेविड मलान बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे और 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। जॉनी बेयरस्टो ने इस मैच में 33 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 10 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया जबकि ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट और रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट हासिल किया। फिलहाल न्यूजीलैंड काफी अच्छी स्थिति में है और ऐसा लग रहा है कि वो इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेंगे। डेवॉन कॉनवे की बात की जाए तो उन्होंने अपना यह शतक मात्र 83 गेंदों में पूरा किया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?