विराट कोहली ने वीडियो शेयर कर दी युवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साथ ही सुनाया एक मजेदार किस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने वीडियो शेयर कर दी युवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साथ ही सुनाया एक मजेदार किस्सा

12 दिसंबर 2021 को युवराज सिंह 40 साल के हो गए हैं।

Virat Kohli of India and Yuvraj Singh (Photo by Scott Barbour/Getty Images)
Virat Kohli of India and Yuvraj Singh (Photo by Scott Barbour/Getty Images)

भारत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक युवराज सिंह 12 दिसंबर, को 40 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बधाई दे रहा है। हालांकि, एक इच्छा थी जो सबसे अलग थी और वह किसी और की नहीं बल्कि भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की थी। कोहली, जिन्होंने युवराज के साथ एक अच्छा समय और ढ़ेर सारी यादें साझा की हैं, उन्होंने इसके लिए एक वीडियो साझा किया है।

अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर साझा की गई एक वीडियो में, कोहली ने कहा कि कैसे उन्होंने अंडर-19 दिनों के दौरान पूर्व ऑलराउंडर के साथ बहुत अच्छा समय बिताया और कैसे उन्होंने सीनियर टीम में भी उनका स्वागत किया। कोहली ने साथ ही ये भी कहा कि पंजाबी होने के कारण उनकी और युवराज सिंह की सोच कई मायनों में मिलती जुलती थी।

विराट ने उस वीडियो में कहा कि, “मैं अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर आया था। उन्होंने (युवराज) मेरा बहुत अच्छी तरह से स्वागत किया, मुझे आराम भी दिया। मेरे साथ मजाक करना शुरू कर दिया और हमें एक जैसा ही खाना पसंद आता था। हम दोनों पंजाबी हैं, पंजाबी संगीत पसंद करते हैं, अच्छे कपड़े, जूते (मुस्कुराते हुए) पहनते हैं। इन सभी प्रकार की चीजों में हमारी कई साल तक एक जैसी पसंद रही। हम बाहर जाते थे और जाहिर तौर पर काफी खरीदारी करते थे। हमारी पसंद काफी समान थी।”

यहां देखिए विराट का वह वीडियो

एक पुराने किस्से को याद करते हुए विराट ने बताया कि कैसे युवी उनके पास सुबह के 3.30 बजे आए और कहा कि दांबुला से साइकिल पर कोलंबो चलते हैं। वो सभी इसे याद करते हुए हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे। यह देखते हुए कि उन्हें अगले 2 दिन बाद मैच भी खेलना था। युवराज सिंह ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

युवराज सिंह के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के बाकि लोगों ने दी उन्हें बधाई



close whatsapp