बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों के बीच विराट कोहली का दिखा हमशक्ल, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्रदर्शनकारी ने अपने दोस्त को कंधे पर उठाया हुआ है।
अद्यतन - Aug 6, 2024 4:08 pm

इस समय बांग्लादेश में काफी खराब स्थिति है। यही नहीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और वो देश छोड़ चुकी हैं। बता दें कि, बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हिंसा में करीब 100 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।
सोमवार को छात्रों ने ढाका तक मार्च निकालने का आह्वान किया था। मार्च का आह्वान ऐसे समय में किया गया, जब देश भर में कर्फ्यू लगा था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री शेख हसीना से इस्तीफे की मांग की जा रही थी। जब यह विरोध प्रदर्शन उग्र हुआ तो प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहले इस्तीफा दिया और फिर वो सेना के हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई।
इस बीच, इन्हीं प्रदर्शनकारियों में एक ऐसे युवक को भी देखा गया जो काफी हद तक भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की तरह नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारियों ने एक शख्स को कंधे पर बैठाया हुआ है और यह काफी हद तक भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की तरह दिख रहा है।
यहां देखिए वीडियो:
🚨King Kohli joins the victory celebration at the streets of Chattogram, #Bangladesh pic.twitter.com/zxl5opkbEq
— Zeyy (@zeyroxxie) August 5, 2024
बता दें कि, शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद वहां के आर्मी चीफ जनरल वकार-उज-जमान ने कहा है कि देश चलाने के लिए अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। इससे देश में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।
दूसरी ओर, विराट कोहली की बात की जाए तो अनुभवी बल्लेबाज इस समय श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं। अभी तक खेले गए दो मैचों में विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने पहले वनडे में 24 रन और दूसरे में 14 रन बनाए। भले ही विराट कोहली अभी तक इस सीरीज में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो, लेकिन वह तीसरे वनडे में बड़ा स्कोर जरूर बनाना चाहेंगे।
गौरतलब है कि, तीन मैचों वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। इन दोनों टीमों के बीच खेले आ गया पहला वनडे मैच टाई पर समाप्त हुआ था, जबकि दूसरा मैच श्रीलंका ने 32 रनों से अपने नाम किया। अब भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे 7 अगस्त को खेला जाएगा।