virat kohli विराट कोहली अहमदाबाद Ahmedabad

Virat Kohli का Record Ahmedabad में: PAK के खिलाफ फिर चलेगा कोहली का बल्ला, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

अहमदाबाद के मैदान पर विराट कोहली के आंकड़े हैं शानदार।

Virat Kohli ( Photo Source: Twitter)
Virat Kohli ( Photo Source: Twitter)

भारत वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर 12 में 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान का सामना कर रहा है। दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं और वहां जीत हासिल की है। ऐसे में अब भारत और पाकिस्तान अपने जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।

वनडे विश्व कप के इतिहास में यह आठवीं बार होगा जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आपको बता दें कि, भारत पिछले सात मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रहा है। इस हाई-ऑक्टेन मुकाबले में अगर भारत को जीतना है तो उसके लिए विराट कोहली का अच्छा करना बहुत जरूरी होगा। इसी बीच एक नजर डालते हैं अहमदाबाद में विराट कोहली के रिकॉर्ड पर।

अहमदाबाद में सभी प्रारूपों में विराट कोहली Virat Kohli के आंकड़े:

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बल्लेबाजी करते हुए 18 पारियों में, कोहली ने 48.57 की प्रभावशाली औसत से 680 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्द्धशतक और एक शतक शामिल है। वह चार मौकों पर नॉट आउट भी रहे है। उनका सर्वोच्च स्कोर 186 रन हाल ही में समाप्त हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

मैच पारी रन औसत नाबाद 50s 100s HS
17 18 680 48.57 4 4 1 186

अहमदबाद के मैदान पर किन गेंदबाजों के खिलाफ आउट होते हैं Virat Kohli

स्पिनर्स के खिलाफ: कोहली को इस मैदान पर स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। अहमदाबाद में स्पिनरों के खिलाफ 15 पारियों में कोहली ने 36.37 की साधारण औसत से 291 रन बनाए हैं जबकि वह आठ बार आउट हुए हैं। वो अक्सर स्पिनर्स के खिलाफ आक्रामक होने की कोशिश करते हैं और इसी वजह से वो विकेट गंवा बैठते हैं।

पारी गेंद रन औसत आउट 4s 6s डॉट
15 541 291 36.37 8 18 2 340

पेसर्स के खिलाफ: जहां तक ​​अहमदाबाद की बात है तो कोहली पेसर्स के खिलाफ प्रभावशाली रहे हैं। 17 पारियों में, वह 77.80 की शानदार औसत से 389 रन बनाकर पांच बार आउट हुए हैं और वे सभी रन 105.13 की स्ट्राइक रेट से आए हैं।

पारी गेंद रन औसत आउट 4s/6s स्ट्राइक रेट डॉट
17 370 389 77.8 5 44/10 105.13 183

close whatsapp