भारत दौरे पर अपने साथ शेफ लाने वाली इंग्लैंड टीम का Virender Sehwag ने उड़ाया मजाक, कहा- आईपीएल में इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत दौरे पर अपने साथ शेफ लाने वाली इंग्लैंड टीम का Virender Sehwag ने उड़ाया मजाक, कहा- आईपीएल में इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है इंग्लिश टीम

England Cricket Team and Virender Sehwag (Image Credit- Twitter)
England Cricket Team and Virender Sehwag (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम का हाल में ही साउथ अफ्रीका दौरा समाप्त हुआ है। बता दें कि इस दौरे में शामिल 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर, भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।

तो वहीं अब भारतीय टीम इसके बाद पांच मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सामना करने वाली है। साथ ही इस दौरे से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सपोर्ट पेज इंग्लैंड बार्बी आर्मी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि इंग्लैंड इस दौरे पर अपने साथ शेफ लेकर आने वाली है। जिससे खिलाड़ियों को दौरे पर होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

दूसरी ओर, अब इस मसले को लेकर भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाया है। सहवाग का कहना है कि इन्हें शेफ की जरूरत आईपीएल के समय नहीं पड़ेगी।

सहवाग ने उड़ाया इंग्लिश टीम का मजाक!

बता दें कि इंग्लैंड बार्बी आर्मी आर्मी की शेफ से जुड़ी पोस्ट का सहवाग ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जबाव देते हुए लिखा- ये जरूरत तो कुक (एलिस्टर कुक) के जाने के बाद पड़ी, आईपीएल में नहीं पड़ेगी।

देखें वीरेंद्र सहवाग की ये सोशल मीडिया पोस्ट

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल:

पहला टेस्ट (25 जनवरी से 29 जनवरी), राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट (2 फरवरी से 6 फरवरी), ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापतनम

तीसरा टेस्ट (15 फरवरी से 19 फरवरी), सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन, राजकोट

चौथा टेस्ट (23 फरवरी से 27 फरवरी), JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची

पांचवां टेस्ट ( 7 मार्च से 11 मार्च), हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2023-24: IPL में करोड़ो में बिकने वाले Sameer Rizvi नहीं कर पाए केरल के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?