Asia Cup 2023: हेड कोच राहुल द्रविड़ की हुई टीम इंडिया से छुट्टी! VVS Laxman को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: हेड कोच राहुल द्रविड़ की हुई टीम इंडिया से छुट्टी! VVS Laxman को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

2023 एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित किया जाएगा

VVS Laxman
VVS Laxman. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्तमान में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि, लक्ष्मण एशियन गेम्स 2023 में भारतीय पुरुष टीम के हेड कोच बनेंगे। वहीं पूर्व ऑलराउंडर हृषिकेश कानिटकर एशियन गेम्स के लिए महिला टीम के अंतरिम हेड कोच होंगे।

2023 एशियन गेम्स 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में आयोजित किया जाएगा। जहां भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे, वहीं महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। हालांकि, बांग्लादेश में अपने विवादास्पद व्यवहार के लिए आईसीसी द्वारा उन पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण वह पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे। पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले गेंदबाजी कोच होंगे, जबकि मुनीश बाली फील्डिंग कोच की भूमिका निभाएंगे। वहीं हृषिकेश कानिटकर को एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का अंतरिम हेड कोच नियुक्त किया गया है।

साथ ही, राजीब दत्ता महिला टीम के गेंदबाजी कोच होंगे, जबकि सुभादीप घोष को फील्डिंग कोच बनाया गया है। आपको बता दें कि, कानिटकर ने अपने करियर में दो टेस्ट और 34 एकदिवसीय खेले हैं और कुछ समय के लिए भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

एशियन गेम्स 2023 के लिए भारत की टीमें

पुरुष टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे , प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

स्टैंडबाय प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन

महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवनी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बारेड्डी

स्टैंडबाय प्लेयर्स: हरलीन देओल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सायका इशाक, पूजा वस्त्राकर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?