वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन, ट्विटर पर फैंस ने की जमकर तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने किया शानदार प्रदर्शन, ट्विटर पर फैंस ने की जमकर तारीफ

अर्शदीप सिंह ने पहले टी-20 मुकाबले में 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट झटके।

Arshdeep Singh (Image Source: Twitter)
Arshdeep Singh (Image Source: Twitter)

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा चुके पहले टी-20 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी लोगों का दिल जीत लिया। यह मुकाबला 29 जुलाई को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 190 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 64 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

191 रन के लक्ष्य को रोकने उतरी भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहले काइल मेयर्स को अपना शिकार बनाया और फिर उन्होंने अकील हुसैन का विकेट अपने नाम किया। बता दें, मेयर्स ने अर्शदीप की शुरुआती दो गेंदों पहले छक्का और फिर चौका जड़ा। उसके बाद युवा तेज गेंदबाज ने जबरदस्त वापसी की और अगली ही गेंद पर उन्हें आउट किया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट झटके। उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यह मुकाबला 68 रनों से जीता।

इसके साथ ही तमाम प्रशंसकों ने भी ट्विटर पर अर्शदीप की जमकर तारीफ की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनको टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए जो इसी साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है।

https://twitter.com/Im_Perfect45/status/1553057987740065793?s=20&t=LQhcyLkB_lfNHYlNY1DOEA

https://twitter.com/udyktweets/status/1553066959314399233?s=20&t=fzJQFj-EaZuksPH5c1NEsg

https://twitter.com/Lethu911/status/1553223807686541313?s=20&t=cPyVgqdv5nyp12RTFW2s9A

https://twitter.com/guvigoraya/status/1553233947437383681?s=20&t=x6xFytq5j-mumKwbXvRUEg

भुवनेश्वर भाई ने एक तरफ से दबाव बनाए रखा जिसकी लाभ मुझे मिले: अर्शदीप सिंह

अर्शदीप का टी-20 डेब्यू काफी कमाल का रहा था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 2 विकेट झटके थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में अपना दूसरा टी-20 मुकाबला खेला और उसमें भी 2 ही विकेट झटके।

मुकाबले के बाद रिपोर्टरों से बात करते हुए इस युवा तेज गेंदबाज ने कहा कि, ‘मुझे क्या करना है यह बात कप्तान और सपोर्ट स्टाफ ने पहले ही बता दिया था। उन्होंने यह साफ कर दिया था कि मुझे किस जगह आकर गेंदबाजी करनी है। इसी वजह से मेरे अंदर आत्मविश्वास काफी बढ़ गया और मैंने अपनी योजनाओं के तहत के गेंदबाजी की।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘भुवनेश्वर भाई एक तरफ से लगातार दबाव डालते रहे जिसका लाभ मुझे मिला। इसी वजह से मुझे विकेट्स भी मिले।

close whatsapp