Rohit Sharma Flop Show

गाबा टेस्ट में 10 रन बनाकर आउट हुए रोहित, भारत पर मंडराया हार और फॉलोऑन का खतरा

ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा।

Rohit Sharma (Photo Source: X)
Rohit Sharma (Photo Source: X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। भारतीय कप्तान गाबा टेस्ट के चौथे दिन बल्ले से कुछ खास कमाल कर पाने में असफल रहे। रोहित एक बार फिर पैट कमिंस का शिकार बने। वह 10 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट हुए।

रोहित एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम में वापस लौटे और उन्होंने 6 साल के अंतराल के बाद ओपनिंग पोजीशन छोड़ते हुए नंबर छह पर बल्लेबाजी की। एडिलेड में भारतीय कप्तान के लिए कुछ भी सही नहीं हुआ, वह पहली पारी में 23 गेंदों में 3 रन बना सके और इसके बाद दूसरी पारी में 15 गेंदों 6 रन बना सके।

तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत का विकेट गिरने के बाद रोहित जब तीसरे दिन बल्लेबाजी करने आए तब टीम इंडिया का स्कोर 44/4 था। यहां से उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो ऐसा करने में विफल रहे। रोहित शर्मा ने 27 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से सिर्फ 10 रन बनाए। रोहित को इस तरह से आउट होते देख फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

Rohit Sharma के आउट होने के साथ ही भारत पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा

इस तरह भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और इस वक्त उनकी सबसे पहले कोशिश यही है कि फॉलोऑन को कैसे बचाया जाए। अभी भी 150 से ज्यादा रन फॉलोऑन बचाने के लिए टीम इंडिया को चाहिए। ऐसे में टीम इंडिया पर पारी की हार का खतरा भी मंडराने लगा है। हालांकि, केएल राहुल ने भारत के लिए जरूर जबरदस्त बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक लगाया।

राहुल एक छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भारतीय बल्लेबाज का साथ नहीं मिल रहा। इससे पहले भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी बिल्कुल नहीं चले। ऐसे में टीम इंडिया पर एक और मैच में हार का खतरा मंडराने लगा है।

close whatsapp