'आर्मी के साथ और अधिक समय बितना चाहता हूं' IPL से रिटायर होने के बाद धोनी ने अपनी योजना के बारे में किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आर्मी के साथ और अधिक समय बितना चाहता हूं’ IPL से रिटायर होने के बाद धोनी ने अपनी योजना के बारे में किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2024 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं धोनी

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2024 के शुरू होने में अब बहुत ही कम महीने बचे हैं। तो वहीं आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन हाल में ही 19 दिसंबर को दुबई में समाप्त हुआ, जिसमें सभी 10 टीमों ने अपने टीम को और मजूबत करने के लिए खिलाड़ियों की खरीददारी की।

दूसरी ओर, एक बार फिर पिछली बार की तरह पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आगामी आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि धोनी ने आईपीएल 2023 में चेन्नई को रिकाॅर्ड 5वीं बार चैंपियन बनाया था।

तो वहीं हाल में ही एक इंटरव्यू में जब धोनी से पूछा गया कि वह आईपीएल से रिटायर होने के बाद क्या करने वाले हैं। तो धोनी ने इस बात को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह अभी कुछ साल टीम के साथ ही बिताने वाले हैं।

एमएस धोनी ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंटरनेट पर एमएस धोनी के एक इंटरव्यू की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह आईपीएल से रिटायर होने के बाद की योजनाओं के बारे में बयान देते हैं। धोनी ने इस वीडियो के अनुसार कहा- मैंने फिलाहल इसके बारे में नहीं सोचा है। मैं अभी क्रिकेट खेल रहा हूं, आईपीएल में भी खेल रहा हूं।

धोनी ने आगे कहा- यह देखना दिलचस्प होगा कि मैं इसके बाद क्या करूंगा। पर मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से आर्मी के साथ कुछ समय बिताना चाहूंगा, क्योंकि ऐसा में पिछले कुछ सालों में नहीं कर पाया हूं।

देखें धोनी की ये वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें- Electra Stumps के इस्तेमाल से BBL और भी ज्यादा हुआ चकाचौंध

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?