वर्ल्ड कप 2023 के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद इस टीम ने वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा दिखाया और सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए सुंदर की जगह आर अश्विन को टीम इंडिया में चुना गया है।
अद्यतन - अक्टूबर 5, 2023 7:22 अपराह्न

भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए नजरंअदाज किए जाने के बाद Washington Sundar को उनकी घरेलू टीम तमिलनाडु ने उन्हें अपनी लीडरशिप क्षमता दिखाने का मौका दिया है।
दरअसल, वाशिंगटन सुंदर को 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के लिए तमिलनाडु का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज साई सुदर्शन टीम के उप-कप्तान होंगे। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) ने 5 अक्टूबर को आगामी 2023-24 सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए एक मजबूत टीम की घोषणा की है।
जल्द कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे Washington Sundar
भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इस साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में सितारों से सजी तमिलनाडु टीम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें साई सुदर्शन, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप सेन, नारायण जगदीसन, विजय शंकर, शाहरुख खान और टी नटराजन जैसे आईपीएल के स्टार क्रिकेटर शामिल हैं।
यहां पढ़िए: वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड
आपको बता दें, तमिलनाडु टीम इस घरेलू प्रतियोगिता के इतिहास में सबसे सफल टीम है, उन्होंने अब तक यह खिताब तीन बार (2006/07, 2020/21 और 2021/22) जीता है। तमिलनाडु टीम पिछले साल नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी, लेकिन इस बार वे चौथा खिताब जीतना चाहेंगे।
इस बीच, तमिलनाडु को ग्रुप ई में कर्नाटक, त्रिपुरा, दिल्ली, मध्यप्रदेश और नागालैंड के साथ रखा गया हैं। तमिलनाडु के 2023-24 सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के मैच देहरादून में खेले जाएंगे, जबकि सुंदर की टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 अक्टूबर को कर्नाटक के खिलाफ करेगी। आपको बता दें, जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए सुंदर की जगह आर अश्विन को टीम इंडिया में चुना गया है।
यहां देखिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 के लिए तमिलनाडु का स्क्वॉड:
वाशिंगटन सुंदर (कप्तान), साई सुदर्शन (उप-कप्तान), नारायण जगदीसन, विजय शंकर, सी हरि निशांत, जी अजितेश, बाबा अपराजित, आर संजय यादव, एम मोहम्मद, आर साई किशोर , वरुण चक्रवर्ती, टी नटराजन, कुलदीप सेन और संदीप वारियर।