टी-20 वर्ल्ड कप 2022: नीदरलैंड है भारत का लकी चार्म, वसीम जाफर ने क्यों कहा ऐसा यहां जानिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: नीदरलैंड है भारत का लकी चार्म, वसीम जाफर ने क्यों कहा ऐसा यहां जानिए

भारत ने 2003 और 2011 विश्व कप के दौरान नीदरलैंड के साथ मैच खेला था और दोनों मौकों पर टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी।

Team India and Wasim Jaffer (Image Credit- Twitter)
Team India and Wasim Jaffer (Image Credit- Twitter)

टी-20 विश्व कप 2022 के शुरु होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक लोकप्रिय विज्ञापन के सहारे कुछ ऐसी चीजें करने की कोशिश की थी जो भारत के लिए इस बार टी-20 वर्ल्ड में लकी चार्म साबित हो सके। बता दें कि धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 2011 विश्व कप जिताया है।

साथ ही आपको बता दें कि धोनी का ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गया था जिसकी टैग लाइन थी ओरियो खाओ और वर्ल्ड कप जिताओ। लेकिन अब इस कड़ी में नया नाम पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर का जुड़ गया है, जिन्होनें टीम इंडिया का लकी चार्म इस बार नीदरलैंड को बताया है।

वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को याद दिलाया कि इतिहास एक बार फिर खुद को दोहरा सकता है। आपको बता दें कि 2003 और 2011 के वनडे विश्व कप के दौरान, टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में नीदरलैंड का सामना किया था और नसीब से दोनों बार वह फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही थी। और इसी बात को जाफर ने टीम इंडिया का लकी चार्म बताया है।

नीदरलैंड है टीम इंडिया का लकी चार्म- वसीम जाफर

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 प्रस्तुत रन की रणनीति शो पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि नीदरलैंड इस बार टीम इंडिया का टी-20 विश्व कप में लकी चार्म साबित हो सकती है।

जाफर ने कहा कि पिछली बार मुझे लगता है कि भारत ने 2003 में 50 ओवर विश्व कप में और फिर 2011 विश्व कप में नीदरलैंड के साथ क्रिकेट खेला था। इसलिए यह अच्छी बात है कि भारत ने दोनों मौकों पर फाइनल में जगह बनाई और उम्मीद है कि इस साल भी ऐसा ही होगा।

साथ ही आपके बता दें कि भारत ने 2003 विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, वहीं दूसरी बार 2011 में टीम इंडिया विश्व कप जीतने में कामयाब रही थी। और दोनों ही बार नीदरलैंड टूर्नामेंट का हिस्सा रही थी। इसी घटना को वसीम जाफर ने टीम इंडिया का लकी चार्म माना है, क्योंकि इस बार भी नीदरलैंड टी-20 विश्व कप का हिस्सा है।

 

close whatsapp