वसीम जाफर

वसीम जाफर ने इंग्लैंड टीम की उड़ाई धज्जियां, माइकल वॉन के ट्वीट पर किया मजेदार कमेंट!

वसीम जाफर और माइकल वॉन के बीच सोशल मीडिया पर हुई मजेदार बहस, जाफर ने वॉन के ट्वीट का मजाकिया जवाब देकर इंग्लैंड टीम पर तंज कसा।

Wasim Jaffer & Michael Vaughan
Wasim Jaffer & Michael Vaughan. (Photo Source: Instagram/Getty Images)

Wasim Jaffer and Michael Vaughan Social Media Banter: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच सोशल मीडिया पर चल रही बहस ने एक नया और दिलचस्प मोड़ ले लिया है। यह सब तब शुरू हुआ जब माइकल वॉन ने टेस्ट क्रिकेट में दो डिवीजन बनाने और टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच धन के समान वितरण की मांग करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया।

वसीम जाफर ने अपने मजाकिया अंदाज में माइकल वॉन के इस ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने WTC 2024-25 की अंक तालिका में इंग्लैंड को सबसे निचले स्थान पर ध्यान खींचते हुए एक मजेदार टिप्पणी की। जाफर ने लिखा-

“टाइमिंग ही सबकुछ है। और माइकल एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं जो इसे समझते हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक महीने पहले यह ट्वीट नहीं किया था जब WTC तालिका इस तरह दिख रही थी (इंग्लैंड तब नीचे थी)।”

आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर गई थी, जहां उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम को रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 1-4 से हराया था। इस हार के बाद इंग्लैंड की टीम WTC अंक तालिका में काफी नीचे खिसक गई थी।

हालांकि, इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ दो-दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल की, जिससे टीम की अंक तालिका में स्थिति कुछ हद तक सुधरी है। अब इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच के लिए तैयार हो रही है, जो 6 सितंबर से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।

इस बीच, भारत भी बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयारी कर रहा है, जो क्रमशः चेन्नई और कानपुर में खेली जाएगी। यह सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी और भारतीय टीम इसमें अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

close whatsapp