विराट कोहली को इसी अंदाज से रन बनाते हुए देखना चाहते हैं वसीम जाफर - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली को इसी अंदाज से रन बनाते हुए देखना चाहते हैं वसीम जाफर

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक नाबाद रहे हैं।

virat kohli (pic source-twitter)
virat kohli (pic source-twitter)

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। अब तक खेले गए दोनों मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेली गई 82 रनों की नाबाद पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी। जबकि 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने नाबाद 62 रनों की पारी खेली। कोहली के इस प्रदर्शन से पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर काफी खुश हैं और उन्होंने कहा है कि आशा है कोहली की ये फॉर्म लंबे समय तक ऐसे ही बनी रहेगी

वसीम जाफर ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने क्रिक्ट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 द्वारा प्रस्तुत रन की रणनीति शो पर बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। जाफर ने नीदरलैंड के खिलाफ कोहली के प्रदर्शन पर कहा इस तरह से विराट कोहली अपनी पारी को बनाते हैं, वह पहले 15-20 गेंदों में अपना टाइम लेते हैं, लेकिन उसके बाद रन बनाने के मौकों से नहीं चूकते।

उन्होंने आगे कहा यह विराट कोहली की एक शानदार पारी थी। उन्होंने गहराई से बल्लेबाजी करने की कोशिश की और अंतिम पांच ओवरों में रन बनाने के अवसरों को भी खूब भुनाया। उसके साथ यही बात है, एक बार जब वह फॉर्म में वापस आ जाता है, तो वह इसे लंबे समय तक बनाए रखता है, इसलिए आप इस फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद कर सकते हैं। उम्मीद है कि विराट कोहली की ये फॉर्म ऐसे ही चलती रहे।

वहीं जाफर ने सूर्यकुमार यादव पर भी बयान देते हुए कहा, सूर्यकुमार टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जब आपके पास दूसरे छोर पर विराट जैसा कोई खिलाड़ी होता है तो वह गेंदबाजों को लेकर दबाव को दूर करता है, यह टीम इंडिया के लिए काफी अच्छी बात है।

close whatsapp