'लेवल सबके निकलेंगे': अर्शदीप सिंह का यह रूप देख आप भी रह जाएंगे दंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘लेवल सबके निकलेंगे’: अर्शदीप सिंह का यह रूप देख आप भी रह जाएंगे दंग

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया गया है।

Arshdeep Singh (Pic Source-X)
Arshdeep Singh (Pic Source-X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया गया है।

अर्शदीप सिंह इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और यही वजह है कि उन्हें आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की भारतीय टीम में भी शामिल किया गया है। पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें अर्शदीप सिंह कह रहे हैं, ‘लेवल सबके निकलेंगे।’

बता दें, यह बयान लक्ष्मी शर्मा नामक युवती ने अपने वर्कप्लेस में दिया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। तमाम लोगों ने इस बयान की कई वीडियो को सोशल मीडिया पर भी साझा किया था।

यह रही अर्शदीप सिंह की वीडियो:

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को आगामी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा। अर्शदीप सिंह ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 9 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए हैं। आगामी मुकाबलों में भी अर्शदीप सिंह ऐसी ही गेंदबाजी करना चाहेंगे। इस समय पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेल रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। अर्शदीप सिंह अभी तक इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं लेकिन डेथ ओवर्स में उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

यह रही टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व खिलाड़ी: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?