IND vs PAK: अक्षर पटेल ने बिखेरी मोहम्मद रिजवान की गिल्लियांं, बेहतरीन गेंद पर किया बोल्ड आउट, देखें वीडियो
46 रन की संघर्षशील पारी खेलकर आउट हुए रिजवान
अद्यतन - Feb 23, 2025 5:47 pm

CT 2025, IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज 23 फरवरी को दुबई में खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं, इस मैच में टीम इंडिया कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नजर आ रही है, जिसके कारण पाकिस्तानी बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना पा रहे हैं। इसका नतीजा रहा कि मोहम्मद रिजवान ने जोखिम उठाने का प्रयास किया। और पाकिस्तानी पारी के 33वें ओवर के दौरान स्पिनर अक्षर पटेल ने दूसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड आउट कर दिया।
ओवर की इस गेंद पर रिजवान आगे बढ़कर शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन अक्षर ने बेहतरीन तरीके से गेंद को याॅर्कर फेंक दिया और रिजवान की गिल्लियां बिखेर दीं। रिजवान 77 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान वह कुल तीन चौके ही लगा पाए।
अक्षर द्वारा रिजवान को बोल्ड करने का वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही 35वें ओवर में हार्दिक ने सऊद शकील को 62 रनों पर आउट करके वापस पवेलियन भेज दिया है, जिससे पाकिस्तान को 2 झटके बहुत ही जल्दी लग गए हैं।
देखें अक्षर पटेल ने किस तरह किया मोहम्मद रिजवान को आउट
Bapuuu strikes and takes Rizwan’s wicket
Rizwan#RohitSharma𓃵#ICCChampionsTrophy#INDvsPAK#BabarAzam pic.twitter.com/YQMTHLgASz— FURKAN FAIZI (@FurkanFaizi) February 23, 2025
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान द्वारा 47 रनों पर 2 विकेट गंवाने के बाद, रिजवान और शकील के बीच तीसरे विकेट के लिए 103 रनों की शानदार साझेदारी देखने को मिली। लेकिन इसके बाद भारत ने लगातार 2 विकेट जल्दी हासिल किए।
खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 35 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 160 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सलमान अली आगा 3* और तैयब ताहिर 1* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में अभी तक भारत की ओर से हार्दिक पांड्या को 2 और अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली है।