ZIM vs IRE: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, Andy McBrine ने एक गेंद पर भागकर बनाए 5 रन, देखें वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ZIM vs IRE: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, Andy McBrine ने एक गेंद पर भागकर बनाए 5 रन, देखें वीडियो 

आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की है। 

Ireland vs Zimbabwe, Only Test (Image Credit- Twitter X)
Ireland vs Zimbabwe, Only Test (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे और आयरलैंड (Ireland vs Zimbabwe) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब Belfast में खेला गया। बता दें कि इस मैच में मेजबान आयरलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की है।

तो वहीं इस मैच में आयरलैंड की दूसरी पारी में एक बड़ी ही अजीब घटना देखने को मिली है। आयरलैंड जिम्बाब्वे से मिले 158 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो मैच के चौथे दिन टीम का स्कोर 18 ओवर बाद 75/5 था।

लेकिन इसके बाद अगले ओवर में रिचर्ड नगर्वा द्वारा फेंकी गई एक गेंद पर, स्ट्राइक पर मौजूद Andy McBrine ने ऑफ साउड की ओर शाॅट खेला। गेंद तेजी से बाउंड्री लाइन की ओर जा रही थी, लेकिन इस दौरान तेंदुई चतारा गेंद को चौका जाने से पहले ही रोकते हुए, मैदान के भीतर वापिस भेज देते हैं, लेकिन अपने शरीर के मूमेंटम के कारण वह बाउंड्री लाइन पर लेग होर्डिंग के पार चले जाते हैं।

इसी दौरान स्ट्राइक पर मौजूद बल्लेबाज को और ज्यादा रन भागने का मौका मिल जाता है, और एंडी मैकब्रायन इस गेंद पर भागकर 5 रन ले लेते हैं। बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने एक शाॅट लगाकर, किसी गेंद पर 5 रन बनाए हों।

देखें इस घटना की शानदार वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच के बारे में बताएं तो आयरलैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की है। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 210 रन बनाए, जिसके जबाव में आयरलैंड ने पहली पारी में 250 रन बनाए। तो वहीं इसके बाद जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 197 रन बनाए और आयरलैंड को जीत के लिए 158 रनों का टारगेट मिला, जिसे आयरिश टीम ने 36.1 ओवर में 6 विकेट खोकर, हासिल कर लिया। तो वहीं आयरिश टीम की दूसरी पारी में एंडी मैकब्रायन (55*) को शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए, प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड (POTM) से नवाजा गया।

close whatsapp