VIDEO: स्पेंसर जॉनसन ने अपने घातक यॉर्कर से गुरबाज को किया चारों खाने चित, देखें वीडियो
अफगान टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए
अद्यतन - फरवरी 28, 2025 6:33 अपराह्न

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला आज (28 फरवरी 2025) अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में अफगान टीम को अपने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वो आज सस्ते में आउट हो गए। गुरबाज की उम्मीदों को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने एक झटके में तोड़ दिया।
दरअसल, कंगारू टीम की तरफ से पारी का पहला ओवर जॉनसन डाल रहे थे, उन्होंने उस ओवर की पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप को निशाना बनाते हुए यॉर्कर डाली थी, जो टप्पा खाने के बाद हल्की सी सीम होते हुए अंदर की तरफ आई। हाल ये रहा कि गुरबाज के पास इस गेंद का कोई तोड़ नहीं था और वो क्लीन बोल्ड हो गए।
रहमानुल्लाह गुरबाज जब आउट हुए। उस दौरान टीम का स्कोर 0.5 ओवरों की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर तीन रन था। आउट होने से पूर्व 23 वर्षीय अफगान बल्लेबाज ने कुल पांच गेंदों का सामना किया। इस बीच वह बिना खाता खोले आउट हुए।
देखें वीडियो-
Spencer Johnson nails the yorker to clean up Rahmanullah Gurbaz in the first over 🎯
Here's how to watch #AFGvAUS LIVE wherever you are ➡ https://t.co/S0poKnxpTX pic.twitter.com/eEn5kGakmN
— ICC (@ICC) February 28, 2025
बात करें रहमानुल्लाह गुरबाज के वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने अफगानिस्तान के लिए वनडे प्रारूप में अबतक कुल 49 मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 49 पारियों में 37.19 की औसत से 1785 रन निकले हैं। गुरबाज के नाम वनडे में आठ शतक और छह अर्धशतक दर्ज है। यहां उनकी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 151 रनों का है।
मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि, ऑस्ट्रेलिया इस लक्ष्य को कितना जल्दी हासिल करती है। अफगानिस्तान की तरफ से सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 85 रन बनाए।