जब इरफान पठान के पिता से मुलाकात कर यूनिवर्स बॉस हुए बेहद खुश; देखिए वीडियो
क्रिस गेल जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में वर्ल्ड जायंट्स के खेल रहे हैं।
अद्यतन - मार्च 15, 2023 7:22 अपराह्न

पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान पठान और युसूफ पठान ने अपने खेल के दिनों में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को कई मैच जिताए और फैंस का जमकर मनोरंजन किया। हालांकि, पठान भाई संन्यास के बाद भी सुर्खियों में बने रहते है, और उन्होंने अपने फैंस का मनोरंजन करना जारी रखा है।
आपको बता दें, इरफान पठान और युसूफ पठान दोनों इस समय जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 में इंडिया महाराजा के लिए खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के दौरान पठान भाइयों का सपोर्ट करने के लिए उनके पिता भी उनके साथ है, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल से मुलाकात की।
दरअसल, इरफान पठान ने 15 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां वो, उनके पिता और क्रिस गेल आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं, और इस दौरान युसूफ पठान भी एंट्री करते हैं। इस वीडियो के अंत में युसूफ पठान यूनिवर्सल बॉस से गले मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, क्रिस गेल जारी लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में वर्ल्ड जायंट्स के खेल रहे हैं।
यहां देखिए वीडियो –
आपको बता दें, इंडिया महाराजा ने जारी एलएलसी 2023 में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें वे केवल मैच जीत पाए हैं, और वे इस समय अंकतालिका में दो अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दूसरी ओर, एशिया लायंस चार अंको के साथ पहले स्थान पर है, जबकि वर्ल्ड जायंट्स दो अंको के साथ अंतिम स्थान पर है। इंडिया महाराजा का अगला मुकाबला वर्ल्ड जायंट्स के साथ 15 मार्च दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है।
इंडिया महाराजा स्क्वॉड –
गौतम गंभीर (कप्तान), परविंदर अवाना, स्टुअर्ट बिन्नी, मनविंदर बिस्ला, अशोक डिंडा, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, यूसुफ पठान, इरफ़ान पठान, सुरेश रैना, रीतिंदर सोढ़ी, श्रीसंत, प्रवीण तांबे, रॉबिन उथप्पा, मुरली विजय