DC vs MI: सिंगल ना लेने पर ललित यादव पर जमकर भड़के डेविड वाॅर्नर, देंखे वायरल वीडियो
4 आईपीएल मैचों में 3 में अर्धशतक लगा चुके हैं डेविड वाॅर्नर
अद्यतन - Apr 11, 2023 11:07 pm

IPL 2023, DC vs MI: आईपीएल के जारी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर ने तीसरा अर्धशतक लगा दिया है। बता दें कि आज 11 अप्रैल, मंगलवार को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में वाॅर्नर ने 47 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली है।
दूसरी ओर डेविड वाॅर्नर की इस पारी और अक्षर पटेल के ताबड़तोड़ 25 गेंदों में 54 रनों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 172 रन बनाए हैं। साथ ही वाॅर्नर की इस स्लो पारी के बाद क्रिकेट जगत में बात होने लगी कि इतने कम के स्ट्राइक रेट से हाफ सेंचुरी बनाने का कोई मतलब नहीं हैं।
तो वहीं मैदान पर डेविड वाॅर्नर को खुद पता था कि उन्होंने काफी धीमी गति से रन बनाए हैं और उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद चित-परिचित अंदाज में सेलेब्रेट में भी नहीं किया। साथ ही दिल्ली की पारी के वक्त एक वक्त ऐसा भी आया जब डेविड वाॅर्नर नाॅन स्ट्राइकर एंड पर खड़े ललित यादव पर बरसते हुए नजर आए।
ललित यादव पर बरसे डेविड वाॅर्नर
बता दें कि मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कैमरन ग्रीन के ओवर में एक गेंद को डेविड वाॅर्नर मिड ऑफ के ऊपर से शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन मिड ऑफ पर मौजूद पीयूष चावला जंप करते कर गेंद को रोक तो लेते पर कैच नहीं ले पाते और गेंद उनके हाथों से छूट जाती है।
तो वहीं ऐसे में मौका देख डेविड वाॅर्नर रन चुराने की ओर देखते हैं और भागते हुए आधी क्रीज पर आ जाते हैं, लेकिन नाॅन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद ललित यादव की नजरें फील्डर की ओर होती है। इसी दौरान वाॅर्नर ललित पर जमकर भड़ास निकालते हुए नजर आते हैं।
देंखे डेविड वाॅर्नर की वायरल वीडियो
https://twitter.com/MainDheetHoon69/status/1645814649999224833?s=20