VIDEO: न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के मैच के दौरान सुरक्षा में भारी चूक, मैदान में घुसा फैन और……
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र से मिलने के लिए फैन ने सुरक्षा घेरा को तोड़ दिया।
अद्यतन - Feb 25, 2025 2:03 pm

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को छोड़कर बाकी सभी टीमें अपने मुकाबले पाकिस्तान में खेल रही है। भारत ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को वहां नहीं भेजा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगातार इस बात को लेकर दावा कर रही थी कि, हर टीम उनके देश में सुरक्षित है। मैचों के लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि सोमवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के मैच में सुरक्षा में भारी चूक देखने को मिली।
आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में ग्रुप मुकाबला खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग कर रही थी और रचिन रविंद्र क्रीज पर मौजूद थे। इसी दौरान एक फैन फेंस के ऊपर से कूद कर मैदान के अंदर चला गया। उस फैन ने मैदान के अंदर जाकर रचिन रविंद्र को गले लगाया। सुरक्षाकर्मी इस खिलाड़ी के पीछे भागे तो वह और तेजी से बाहर भागने लगा।
Fan hugged rachin ravindra in rawalpindi stadium#iccchampionstrophy2025 pic.twitter.com/eZxTIWI1ca
— Mi-raab (@miraab001) February 24, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मैदान पर घुसा शख्स पाकिस्तान में प्रतिबंधित इस्लामी पार्टी तहरीक ए लब्बैक पाकिस्तान का समर्थक है। इसी कारण एक बार फिर पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठाया जा रहा है। क्रिकेट जगत में एक बार फिर पीसीबी की बेईज्जती हो रही है।
बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
मैच की बात करें तो, ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल के चार विकेट के बाद रचिन रविंद्र के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने सोमवार को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बांग्लादेश की इस हार के साथ उसके अलावा मेजबान और गत चैंपियन पाकिस्तान भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया जबकि भारत ने अंतिम चार में प्रवेश किया।
न्यूजीलैंड और भारत दोनों के समान दो-दो मैच में दो जीत से चार-चार अंक हैं। न्यूजीलैंड (0.863), भारत (0.647) से बेहतर नेट रन रेट के कारण पॉइंटस टेबल में टॉप पर है। बांग्लादेश और पाकिस्तान ने अब तक अपने दोनों मुकाबले गंवाए हैं और पॉइंटस टेबल में उनका खाता नहीं खुला है।