AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच में स्टारवाॅर कैरेक्टर की पोशाक पहने हुए नजर आए ऑस्ट्रेलियन फैंस, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs IND: गाबा टेस्ट मैच में स्टारवाॅर कैरेक्टर की पोशाक पहने हुए नजर आए ऑस्ट्रेलियन फैंस, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बीजीटी सीरीज का तीसरा मैच द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। 

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (AUS vs IND) के बीच खेली जा रही बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में दिन प्रतिदिन नई बैटल देखने को मिल रही है। तो वहीं अब यह बैटल खिलाड़ियों के बजाए ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट फैंस में देखने को मिली है। द गाबा, ब्रिसबेन में जारी BGT सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन कुछ ऑस्ट्रेलियन फैंस स्टारवाॅर कैरेक्टर Stormtroopers और Gabbatroopers की पोशाक पहने हुए नजर आए हैं।

15 दिसंबर को तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले इन क्रिकेट फैंस को स्टेडियम के बाहर भी स्पाॅट किया गया, जिसकी वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई। तो वहीं इन कैरेक्टर की कुछ फोटोज को आईसीसी ने भी अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

साथ ही बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह की पोशाक पहने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट फैंस स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान भी, इस तरह की पोशाक पहने कुछ फैंस स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे। तो वहीं इस मैच में इन फैंस ने मैदान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को बू करना भी शुरू किया।

देखें इन फैंस की वायरल वीडियो

दूसरे दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 405 रन

तो वहीं आपको दूसरे दिन के खेल के बारे में बताएं, तो ऑस्ट्रेलिया ने आज 28 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन के स्टंप के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 101 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर कुल 405 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम के लिए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने 101 और ट्रैविस हेड ने 152 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

साथ ही दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 243 रनों की साझेदारी भी देखने को मिली, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। फिलहाल क्रीज पर एलेक्स कैरी 45* और मिचेल स्टार्क 7* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। तो वहीं भारतीय टीम की ओर से अभी तक गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को 5 और मोहम्मद सिराज व नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली है।

close whatsapp