BBL 2024-25: स्टैंड्स पर खड़े फैन से छूटा कैच, खुद से हुए काफी निराश, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

BBL 2024-25: स्टैंड्स पर खड़े फैन से छूटा कैच, खुद से हुए काफी निराश, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

इस मैच में होबार्ट हरिकेनस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए।

BBL 2024-25 (Pic Source-X)
BBL 2024-25 (Pic Source-X)

इस समय बिग बैश लीग 2024-25 का क्वालीफायर मैच होबार्ट हरिकेनस और सिडनी सिक्सर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में होबार्ट हरिकेनस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

इस मैच में होबार्ट हरिकेनस की परी के दौरान आक्रामक सलामी बल्लेबाज मिचेल ओवन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि उनकी पारी के दौरान जब शानदार बल्लेबाज ने एक छक्का जड़ा तो स्टैंड्स पर खड़े एक फैन ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की। हालांकि वो यह कैच पकड़ने में नाकाम रहे।

फैन ने काफी अच्छी कोशिश की लेकिन अंत में गेंद उनके हाथ से निकल गई। कैच ड्रॉप करने के बाद फैन को काफी निराश देखा गया। प्रशासक यही चाहता था कि वो कैच पकड़ ले, हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।

यह रही वीडियो:

सिडनी सिक्सर्स को फाइनल में जगह बनाने के लिए 20 ओवर में 174 रन बनाने हैं

मेजबान की ओर से Caleb Jewell ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 40 रन बनाए जबकि Ben McDermott ने 42 रन का योगदान दिया। आक्रामक बल्लेबाज टिम डेविड ने भी 25 रन की तूफानी पारी खेली। होबार्ट के लिए सबसे अच्छी बात यह रही है की टीम के सभी खिलाड़ी इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छे फॉर्म में नजर आए हैं।

अगर सिडनी सिक्सर्स को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें 20 ओवर में 174 रन बनाने होंगे। खबर लिखे जाने तक यह मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है और कोई भी टीम इसे अपने नाम कर सकती है। सिडनी सिक्सर्स के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी खराब प्रदर्शन किया लेकिन मिडिल ऑर्डर के खिलाड़ियों ने अपनी टीम को मैच में वापसी दिला दी है।

close whatsapp