BGT 2024-25: एडिलेड टेस्ट से पहले कैनबरा में बारिश ने किया भारतीय खिलाड़ियों को काफी परेशान, आप भी देखें वीडियो
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।
अद्यतन - Dec 1, 2024 6:04 pm

बॉर्डर-गावस्कर 2024-25 सीरीज के पहले मैच में में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने 1-0 की बढ़त भी बना ली है। वहीं 30 नवंबर से कैनबरा में टीम इंडिया और प्राइम मिनिस्टर XI के बीच वार्म अप मैच खेला जा रहा है।
बारिश की वजह से पहले दिन का खेल खेला नहीं हो सका था, लेकिन दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो पहले दिन का है और इसमें देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली बारिश में चलते हुए नजर आ रहे हैं।
पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द होने के बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के बीच 50 ओवर का होगा। बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।
यहां देखें वीडियो:
Was shocked to see the arrangements—security staff got umbrellas, but absolutely no cover for Indian players. Lucky no one slipped, but it was definitely risky! 🤦♂️ #INDvsAUS #AUSvsIND #INDvAUS #AUSvIND #BGT #BGT2024 https://t.co/A81E3CQdhS
— Ankan Kar (@AnkanKar) November 30, 2024
पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि, अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा और ऑस्ट्रेलिया इसमें जबरदस्त वापसी करने को देखेगी।
टीम इंडिया की ओर से पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा भाग नहीं ले पाए थे, लेकिन एडिलेड टेस्ट से पहले वो भी टीम से जुड़ गए हैं। टीम इंडिया अब रोहित शर्मा के आने के बाद और भी मजबूत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम को आगामी टेस्ट में सभी डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन करना होगा। इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।
विराट कोहली ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था और अब एडिलेड टेस्ट में भी उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। टीम इंडिया को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना बेहद जरूरी है।