जारी आईपीएल के बीच हनी सिंह के Millionaire India Tour में पहुंचे केकेआर टीम के खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

जारी आईपीएल के बीच हनी सिंह के Millionaire India Tour में पहुंचे केकेआर टीम के खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो

खिलाड़ियों के कंसर्ट पहुंचने की एक वीडियो को फ्रेंचाइजी ने शेयर किया है।

KKR (Image Credit- Twitter X)
KKR (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 का धमाकेदार सीजन इस समय खेला जा रहा है। अभी तक सभी 10 टीमों के बीच कुछ रोमांचक और लास्ट बाॅल थ्रिलर देखने को मिले हैं। तो वहीं, अभी तक आईपीएल के जारी 18वें सीजन में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मिला-जुला प्रदर्शन किया है।

टीम ने जारी सीजन में खेले गए चार मैचों में से दो में जीत हासिल की है, तो वहीं दो मैचों में उसे हार का भी सामना करना पड़ा है। आखिरी बार वह जारी सीजन में 3 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। इस मैच में केकेआर ने एसआरएच के खिलाफ 80 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

तो वहीं, इस जारी सीजन के बीच केकेआर टीम के खिलाड़ी फेमस सिंगर हनी सिंह के मिलेनियर इंडिया टूर में शनिवार रात को नजर आए। एक्वाटिका ग्राउंड में आयोजित इस म्यूजिक कंसर्ट में टीम के उपकप्तान वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को स्पाॅट किया गया।

हनी सिंह के गानों पर ये खिलाड़ी थिरकते हुए नजर आए। साथ ही खिलाड़ियों के इस कंसर्ट में पहुंचने की एक वीडियो को केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए केकेआर ने कैप्शन में लिखा- ‘Knight out with the Yo Yo!’

देखें केकेआर द्वारा शेयर की गई यह वीडियो

केकेआर का सामना एलएसजी से

दूसरी ओर, जारी सीजन में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना अपने आगामी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 अप्रैल को कोलकाता स्थित ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। चार मैचों में से दो में जीत हासिल कर चुकी केकेआर इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, क्योंकि उसने पिछले मैच में एसआरएच के खिलाफ 80 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।

close whatsapp