IND vs NZ: बेंगलुरु में मेजबान की खराब फील्डिंग, गेंद से हटी केएल राहुल की नजरे और छोड़ दिया आसान सा कैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs NZ: बेंगलुरु में मेजबान की खराब फील्डिंग, गेंद से हटी केएल राहुल की नजरे और छोड़ दिया आसान सा कैच

टॉम लैथम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

KL Rahul (Pic Source-X)
KL Rahul (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है और टीम अपनी पहली पारी में 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टीम की ओर से किसी खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला। बता दें कि, मेजबान की ओर से ऋषभ पंत सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिन्होंने 20 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 13 रन बना सके। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी 10 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है और उन्होंने भारत के खिलाफ बढ़त भी बनाई है। वहीं न्यूजीलैंड की पारी के दौरान भारतीय टीम की ओर से खराब फील्डिंग का नजारा देखने को मिला। केएल राहुल ने टॉम लैथम का एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

यह घटना न्यूजीलैंड की पहली पारी के 13वें ओवर में हुई। मोहम्मद सिराज के दूसरी गेंद पर टॉम लैथम ने शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद टॉम के बल्ले से लगकर दूसरे स्लिप की ओर गई, जहां केएल राहुल फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान केएल राहुल ने कैच पकड़ने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की और गेंद विराट और उनके बीच से निकल गई। टॉम लैथम बाल-बाल बचें।

यह रही वीडियो:

बहरहाल, भले ही राहुल ने न्यूजीलैंड के कप्तान का कैच छोड़ दिया हो, लेकिन टॉम लैथम पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। वह सिर्फ 15 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनका विकेट कुलदीप यादव ने लिया।

इस मैच में भारतीय टीम की विकेटकीपिंग ऋषभ पंत कर रहे हैं और इसी वजह से केएल राहुल फील्डिंग करते हुए नजर आए। अभी तक इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग निराशाजनक रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?