नेपाल के Kushal Bhurtel ने की ऐसी फील्डिंग कि फैंस ने दांतों तले चबा ली उंगलियां, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

नेपाल के Kushal Bhurtel ने की ऐसी फील्डिंग कि फैंस ने दांतों तले चबा ली उंगलियां, देखें वायरल वीडियो

नेपाल टी20 ट्राई सीरीज में नीदरलैंड के खिलाफ मैच की है ये घटना

Nepal vs Netherlands, 5th Match (Image Credit- Twitter)
Nepal vs Netherlands, 5th Match (Image Credit- Twitter)

जारी नेपाल टी20 ट्राई सीरीज का 5वां मैच नेपाल और नीदरलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि 2 मार्च को त्रिभूवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में खेले गए इस मैच में नेपाल ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है।

हालांकि, इस मैच में नेपाल के खिलाड़ी कुशल भुर्तेल से ऐसी फील्डिंग देखने को मिली, जो क्रिकेट जगत में कुछ ही समय में चर्चा का विषय बन गई। बता दें कि मैच में नीदरलैंड की पारी के 19वें ओवर के दौरान स्ट्राइक पर मौजूद रिलौफ वान डर मर्व, लाॅन्ग ऑन की ओर एक शानदार शाॅट खेलते हैं, शाॅट को देखकर हर कोई कह सकता था कि यह सीमा रेखा के पार ही जाकर रुकेगा।

लेकिन लाॅन्ग ऑन पर चौकस कुशल ने शानदार फील्ड करते हुए इस गेंद को बेहरतरीन छलांग मारकर रोका, जिसकी वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। साथ ही इस मैच में नेपाल टीम को इस शानदार फील्डिंग पर विवियन किंगमा का रन आउट विकेट भी मिला।

देखें कुशल भुर्तेल की शानदार फील्डिंग की ये वीडियो

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो नीदरलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 19.3 ओवर में मात्र 120 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। टीम की ओर से मैक्स ओ डाउद ने 31 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो वान डर मर्व 23* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं नेपाल की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो प्रतिस जीसी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा करन केसी और कुशल मल्ला को 2-2 तो दीपेंद्र सिंह भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

इसके बाद नीदरलैंड से मिले 121 रनों के आसान लक्ष्य को नेपाल ने 15.2 ओवर में 4 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया। नेपाल के लिए कप्तान रोहित पुडैल ने 46 तो गुलशन झा ने 38 रनों की शानदार पारी खेली। नीदरलैंड के लिए विवियन किंगमा को 3 और आर्यन दत्त को 1 विकेट मिला।

close whatsapp