मुंबई की सड़कों पर फैंस संग एमएस धोनी ने मनाया गणेशोत्सव! आप भी देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई की सड़कों पर फैंस संग एमएस धोनी ने मनाया गणेशोत्सव! आप भी देखिए वायरल वीडियो

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आगामी आईपीएल 2024 की तैयारी कर रहे हैं।

MS Dhoni. (Image Source: Twitter/X)
MS Dhoni. (Image Source: Twitter/X)

महान क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान MS Dhoni फिलहाल मैदान के बाहर अपने समय का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें, महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और वह आखिरी बार आईपीएल 2023 के दौरान एक्शन में नजर आए थे, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5वां खिताब दिलाया था।

महीनों से एक्शन से बाहर रहने के बावजूद, भारत के आइकोनिक “कैप्टन कूल” अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आपको बता दें, धोनी मैदान पर अपने शांत व्यवहार, चतुर क्रिकेट दिमाग और अपनी फिनिशिंग क्षमताओं के साथ भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले गए।

गणेशोत्सव के रंग में रंगे MS Dhoni

क्रिकेट के अलावा, धोनी अपनी विनम्रता और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं, जिसके कारण दुनिया भर के फैंस उन्हें प्यार करते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हमें हाल ही में देखने को मिला, जब वह अपने प्रशंसकों के अनुरोध पर कुछ समय निकालकर मुंबई के ताज होटल के बाहर गणेश विसर्जन समारोह में शामिल हुए और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां पढ़िए: World Cup 2023 के लिए लॉन्च हुई टीम इंडिया की जर्सी, फैंस ने बताया इसे मास्टरस्ट्रोक

एक वायरल वीडियो में धोनी मुंबई में गणेश चतुर्थी मनाते हुए एक जुलूस में शामिल नजर आए। दरअसल, धोनी ने अपने प्रशंसकों के अनुरोध पर मुंबई के ताज होटल के बाहर गणेश विसर्जन उत्सव में हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में धोनी ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के देवता को फूल अर्पित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कारे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है, और उनके साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो –

आपको बता दें, गणेश उत्सव भारत का एक लोकप्रिय हिंदू त्योहार है। यह त्योहार दस दिनों तक चलता है, और पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है, खासकर महाराष्ट्र और मुंबई में बड़े पैमाने पर यह उत्सव मनाया जाता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?