कोहली-रोहित को धोनी से सीखना चाहिए सफलता को कैसे पचाया जाता है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोहली-रोहित को धोनी से सीखना चाहिए सफलता को कैसे पचाया जाता है!

एमएस धोनी आईपीएल 2024 में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

MS Dhoni. (Image Source: Instagram)
MS Dhoni. (Image Source: Instagram)

पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटीकेपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) को केक से बहुत प्यार है। भारत के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी ने हाल ही में अपने दोस्त का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया।

इस सेलिब्रेशन के दौरान वह स्पोर्ट्सवीयर में केक के भी मजे लेते हुए नजर आए। जब एमएस धोनी (MS Dhoni) के दोस्त ने केक कट किया, तब पूर्व भारतीय कप्तान भी उन्ही के बाजू में खड़े थे। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, और यह वीडियो एमएस धोनी के एक फैन सुबोध सिंह कुशवाहा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर किया है।

MS Dhoni की सादगी ने फिर जीता फैंस का दिल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपने दोस्त का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान धोनी के दोस्त ने महान क्रिकेटर के साथ-साथ सभी को केक खिलाया और साथ ही माही ने भी उसे केक खिलाया और जन्मदिन की बधाई दी।

यहां पढ़िए: IND vs AUS 2023: पांचवें T20I से पहले जानिए कैसा है एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिकॉर्ड, आंकड़े, पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्टेड प्लेइंग XI

उन्होंने इस दौरान जमकर केक का आनंद लिया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। धोनी हमेशा अपने करीबियों का दिल जीतना जानते हैं, और उनके लिए हमेशा समय निकाल ही लेते हैं अब इस वीडियो में माही ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके दोस्त उनके स्टारडम से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं।

सुबोध सिंह कुशवाहा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘एमएस धोनी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाते हुए।’

यहां देखिए वो वायरल वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

एमएस धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आगामी मिनी-ऑक्शन से पहले धोनी को कप्तान के रूप में रिटेन कर लिया है, और इससे फैंस बहुत खुश हैं।

शायद आगामी आईपीएल 2024 धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, और इस बार वह आईपीएल खिताब बचाने की पूरी कोशिश करेंगे। धोनी ने इस साल की शुरुआत CSK को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। धोनी ने CSK को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं, और फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट की मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम बनाया।

close whatsapp