बहन की सगाई के दौरान छलक पड़े ऋषभ पंत के आंसू, एमएस धोनी भी नहीं छुपा पाए अपनी भावनाएं; देखिए वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

बहन की सगाई के दौरान छलक पड़े ऋषभ पंत के आंसू, एमएस धोनी भी नहीं छुपा पाए अपनी भावनाएं; देखिए वायरल वीडियो

ऋषभ पंत आगामी आईपीएल 2024 में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Rishabh Pant and MS Dhoni. (Image Source: Instagram)
Rishabh Pant and MS Dhoni. (Image Source: Instagram)

भारत के प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और बेबाक अंदाज से क्रिकेट की दुनिया में अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। अपने निडर प्लेइंग स्टाइल के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचाते हुए पंत ने बहुत कम समय में फैंस के दिलों में अपने लिए जगह बना ली।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की रिस्क लेने वाली अप्रोच और स्टंप के पीछे चुस्त कीपिंग ने उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का अहम सदस्य बना दिया और उन्होंने भी सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी टीम को कई यादगार मैच जिताए। लेकिन दुर्भाग्यवश दिसंबर 2022 में पंत का एक घातक कार एक्सीडेंट हो गया, और तब से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज आगामी आईपीएल 2024 में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Rishabh Pant की बहन की सगाई में इमोशनल हुए MS Dhoni

इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) और उभरते सितारे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के बीच संबंध काफी अच्छे हैं। धोनी इस समय पंत का मार्गदर्शन कर रहे हैं, और उनका सौहार्द गुरु-शिष्य के रूप में मैदान से परे भी है। पंत ने हाल ही में एमएस धोनी (MS Dhoni) और उनकी वाइफ साक्षी के साथ दुबई में नए साल का जश्न मनाया, और साथ ही भारत भी लौटे।

जिसके बाद महान विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बहन की सगाई में शरीक होकर अपने मजबूत संबंध की पुष्टि की। एमएस धोनी (MS Dhoni) पंत की बहन की सगाई में शामिल हुए, और उनके साथ काफी वक्त भी बिताया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां सगाई के दौरान धोनी, पंत और उनकी मां के साथ आंसू बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां पढ़िए: क्या धोनी को शीशा-हुक्का पीने की आदत है? MSD के हुक्का पीते हुए वायरल वीडियो के बाद जॉर्ज बेली के सनसनीखेज खुलासे ने मचाया हंगामा

इस वायरल वीडियो में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपनी मां के कंधो पर सिर रखकर रोते हुए और अपने आंसू पोछते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ ही समय बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) उन्हें समझाते हुए इमोशनल हो जाते हैं, जो उनके बीच गहरे रिश्ते को दर्शाता हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

यहां देखिए वो वायरल वीडियो –

https://www.youtube.com/watch?v=WHySjawIr3g

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?