IPL 2023: एमएस धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में फैंस को किया नमस्कार, देंखे वायरल वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: एमएस धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में फैंस को किया नमस्कार, देंखे वायरल वीडियो 

आईपीएल 2023 के पहले मैच में धोनी की चेन्नई का सामना हार्दिक की गुजरात से होगा 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) बहुत जल्द ही आईपीएल 2023 में एक्शन में नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के 16वें सीजन की शुरूआत 31 मार्च से होने वाली है और पहला मैच पिछली बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद में होने वाला है।

तो वहीं इस महत्वपूर्ण मैच से पहले दिग्गज बल्लेबाज धोनी चेन्नई के चेपाॅक स्टेडियम में साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अपनी इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान माही ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

धोनी ने फैंस को किया नमस्कार

बता दें कि ट्विटर पर एमएस धोनी को लेकर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी जब टीम से बात कर रहे होते हैं, तो इस दौरान वह दूसरी तरफ धोनी को देखकर शोर मचा रहे क्रिकेट फैंस को वह नमस्कार करते हुए नजर आते हैं।

देखिए वायरल वीडियो

https://twitter.com/TheDhoniEra/status/1640724759561515010?s=20

गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन धोनी ने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह चेन्नई फैंस के सामने अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। तो वहीं 41 साल के धोनी एक बार फिर से टूर्नामेंट में अपना जलवा बिखेरने के लिए एक दम तैयार हैं।

बता दें कि पिछली बार आईपीएल में चेन्नई ने अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया था। गौरतलब है कि पिछली बार सीएसके कुल खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर पाई थी और उन्होंने पाॅइंट टेबल में आखिरी से दूसरे स्थान पर फिनिश किया था।

तो वहीं एक बार आईपीएल के आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनने पर होंगी। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन में थाला धोनी की सीएसके कैसा प्रदर्शन करती है?

close whatsapp