'Mango' स्टोरी पर नवीन उल हक का बड़ा खुलासा, पूरी कहानी जान दंग रह जाएंगे आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘Mango’ स्टोरी पर नवीन उल हक का बड़ा खुलासा, पूरी कहानी जान दंग रह जाएंगे आप

विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दोनों के बीच सुलह हो गई है।

Naveen Ul Haq, Mango and Virat Kohli. (Image Source: X)
Naveen Ul Haq, Mango and Virat Kohli. (Image Source: X)

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) और भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच आईपीएल 2023 में हुए विवाद से हर कोई वाकिफ है।

हालांकि, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दोनों के बीच सुलह हो गई है, लेकिन एक बार फिर यह मुद्दा गरमा सकता है, और इसका कारण इस बार अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज होंगे। नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) ने हाल ही में ‘Sweet Mangoes’ वाले मामले को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

मैंने Virat Kohli को ट्रोल नहीं किया: Naveen Ul Haq

अफगान स्टार ने आईपीएल 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) से विवाद के बाद कई बार इंस्टाग्राम पर ‘Sweet Mangoes’ वाली स्टोरी पोस्ट की, खासकर तब जब RCB ने मैच गंवाए। यह पोस्ट RCB और कोहली फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने नवीन को इंटरनेट से लेकर मैदान पर टारगेट करना शुरू कर दिया था।

यहां पढ़िए: ‘भारत के वर्ल्ड कप 2023 नहीं जीतने से विराट की विरासत कम नहीं हो जाती’- कोहली के आलोचकों पर जमकर बरसे ब्रायन लारा

अब इसी मुद्दे पर नवीन उल हक (Naveen Ul Haq) ने खुलासा किया कि उन्होंने न तो RCB और ना ही विराट कोहली (Virat Kohli) को ट्रोल करने मैंगो वाली पोस्ट शेयर की थी, लेकिन लोगों आईपीएल 2023 में हुए विवाद के कारण उसे मुद्दा बना दिया और मसाला बनाकर परोस दिया। जिसके मजे उन्होंने भी लेने चाहे हैं, और चुप्पी साधे रखे, ताकि कुछ लोगों (मीडिया) की दुकान चल सकें।

लोगों की दुकान भी चलनी चाहिए थी ना: Naveen Ul Haq

इस बीच, नवीन उल हक की आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आज यानी 2 दिसंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जहां अफगान स्टार मैंगो स्टोरी को लेकर अपना पक्ष रखते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में नवीन उल हक ने कहा: ‘मैं तीन-चार दिनों से बोल रहा था कि मुझे आम खाना है। जब मुझे आम मिले, तो मैंने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर ‘Sweet Mangoes’ लिखा। लेकिन लोगों ने इसका मतलब अलग ही निकाल लिया। लेकिन मैंने इस चीज को लेकर कुछ भी नहीं कहा। लोग आम के मजे लेते हैं और उन्हें लेते रहना चाहिए। उस समय आम का सीजन भी था और लोगों की दुकान भी चलनी चाहिए थी ना।’

यहां देखिए LSG का वो वीडियो:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?