VIDEO: केपटाउन टेस्ट से पहले Rahul Dravid ने Yashasvi Jaiswal और Prasidh Krishna के साथ की खास बातचीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: केपटाउन टेस्ट से पहले Rahul Dravid ने Yashasvi Jaiswal और Prasidh Krishna के साथ की खास बातचीत

3 जनवरी से शुरू हो रहा है साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

SA vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। गौरतलब है कि सीरीज के पहले मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को पारी व 32 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

तो वहीं अब सीरीज का दूसरा व आखिरी मैच 3 जनवरी, बुधवार से दोनों टीमों के बीच न्यूलैंड्स, केपटाउन में खेला जाएगा। साथ ही इस मैच में भारतीय टीम के लिए जीतना काफी अहम है। क्योंकि वह इस मैच को जीतकर भारत नए साल की एक शानदार शुरूआत करना चाहेगी। हालांकि, साउथ अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारत के लिए जीत हासिल करना एक मुश्किल काम होगा।

दूसरी ओर, केपटाउन टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियों में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मुकेश कुमार और कप्तान रोहित शर्मा को पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है।

तो वहीं इस वीडियो में भारतीय टीम के हेड राहुल द्रविड़ युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के साथ एक महत्वपूर्ण बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में राहुल की खिलाड़ियों के साथ गंभीरता देखने लायक है।

देखें बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई ये वीडियो

केपटाउन टेस्ट मैच में मिल सकता है मुकेश या आवेश को मौका

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केपटाउन टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार या आवेश खान को मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि प्रसिद्ध ने सेंचुरियन टेस्ट में अपने डेब्यू मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था।

ये भी पढ़ें- ‘हमें सिर्फ तेंदुलकर ने अच्छा खेला’ भारत की पहले टेस्ट में करारी हार के बाद Allan Donald ने दिया चौंकाने वाला बयान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?