IND vs ENG 3rd Test: मैच के तीसरे दिन जायसवाल के रिवर्स स्वीप पर राहुल द्रविड़ का रिएक्शन हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
104 रनों की शतकीय पारी खेली जायसवाल ने
अद्यतन - Feb 17, 2024 7:10 pm

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच के तीसरे दिन खेले गए रिवर्स स्वीप शाॅट्स पर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि द्रविड़ की एक हंसने की वीडियो वायरल हो रही है, जब जायसवाल मैच में भारत की दूसरी पारी में 80 रनों के आसपास बल्लेबाजी कर रहे थे।
तो वहीं यह घटना भारतीय पारी के 33वें ओवर में देखने को मिली, जब स्पिनर रेहान अहमद द्वारा फेंके इस ओवर में जायसवाल ने दो शानदार रिवर्स स्वीप शाॅट खेले। जायसवाल द्वारा खेल गए इन शाॅट्स पर डगआउट में बैठे बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर और हेड कोच राहुल द्रविड़ मुस्कुराते हुए नजर आए।
देखें राहुल द्रविड़ का वायरल रिएक्शन
"Rahul Dravid's reaction after watching the video of the 1999 World Cup on the big screen 😄 pic.twitter.com/jRXOQfg80Q
— CricTracker (@Cricketracker) November 12, 2023
भारत ने इंग्लैंड पर बनाई मजूबत पकड़
निरंजन शाह स्टेडियम में जारी इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो दिन का खेल खत्म तक भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लैंड ने आज 207 रनों से आगे खेलना शुरू किया, और खेल के तीसरे दिन मात्र 111 रन और जोड़ते हुए उसने अपने सारे विकेट गंवा दिए। भारत से पहली पारी के आधार पर वह 126 रनों से पीछे रह गई।
तो वहीं इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड पर 322रनों का मजूबत लीड बना ली है। भारत ने अपनी पारी आज 51 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 196 रनों पर खत्म की।
पहली पारी के शतकवीर रोहित शर्मा सिर्फ 19 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर आउट हुए, तो रजत पाटीदार बिना कोई खाता खोले टाॅम हार्टेले के ओवर में साधारण शाॅट खेलकर कैच आउट हो गए। हालांकि, मैच में यशस्वी जायसवाल ने 104 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के चलते वह रिटायर्ड हर्ट हुए। तो वहीं स्टंप के समय क्रीज पर शुभमन गिल 65* और कुलदीप यादव 3* रन बनाकर मौजूद हैं।