IND vs ENG: अश्विन की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए स्टोक्स, सीधे उड़ गए डंडे, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: अश्विन की बेहतरीन गेंद पर गच्चा खा गए स्टोक्स, सीधे उड़ गए डंडे, देखें वायरल वीडियो

6 रन बनाकर आउट हुए बेन स्टोक्स

India vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter X)
India vs England, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG 1st Test, Day-3: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हैदराबाद टेस्ट मैच के तीसरे दिन अनुभवी भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की एक बेहतरीन गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं।

बता दें कि 37वें ओवर में अश्विन द्वारा फेंकी गई 5वीं गेंद जो सीधे मिडिल स्टंप पर लैंड हुई और उसके बाद काफी घूमती हुई ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। इस गेंद को देखने के बाद स्टोक्स को जरा भी एहसास नहीं हुआ कि उनका विकेट गिर गया है। आगे की गेंद पर बेन स्टोक्स ने डिफेंस करते हुए अपना विकेट गंवा दिया।

देखें किस तरह अश्विन की गेंद पर आउट बेन स्टोक्स

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच हैदराबाद में जारी पहले टेस्ट मैच का आज 27 जनवरी, शनिवार को तीसरा दिन जारी है। मुकाबले में मेजबान भारत ने इंग्लैंड पर शिंकजा कस लिया है और वह जीत के काफी नजदीक नजर आ रही है।

तो वहीं आपको मैच के तीसरे दिन का हाल बताएं तो तीसरे दिन के चायकाल के समय तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी दूसरी पारी में 42 ओवर बाद पांच विकेट के नुकसान पर 172 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ओली पोप 67* और बेन फाॅक्स 2* रन बनाकर मौजूद हैं।

इंग्लैंड अभी भी पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम से 18 रनों से पीछे है। भारत को मैच में पारी से जीत हासिल करने के लिए पांच और विकेट की जरूरत है। मैच में भारतीय गेंदबाज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। दूसरी पारी में भारत के लिए खबर लिखे जाने तक जसप्रीत बुमराह और रवि अश्विन दो-दो विकेट निकाल चुके हैं। तो वहीं रविंद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला है।

हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि मैच में भारत कितनी जल्दी जीत हासिल करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?