CSK vs RR: संजू सैमसन को बोल्ड कर रवींद्र जडेजा ने टी-20 क्रिकेट में प्राप्त की खास उपलब्धि, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs RR: संजू सैमसन को बोल्ड कर रवींद्र जडेजा ने टी-20 क्रिकेट में प्राप्त की खास उपलब्धि, देंखे वीडियो 

जडेजा ने राजस्थान के खिलाफ 4 ओवर में 2 विकेट निकाले।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)
Delhi Capitals vs Mumbai Indians (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, CSK vs RR: आईपीएल 2023 का 17वां मैच आज 12 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं।

तो वहीं राजस्थान की पारी के दौरान रवींद्र जडेजा ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि क्रिकेट के सबसे छोटे फाॅर्मेट में अब सर जडेजा के नाम 200 टी-20 विकेट हो गए हैं, और उन्होंने इस खास रिकाॅर्ड को मैच में राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन को बोल्ड आउट कर अपने नाम किया है।

साथ ही बता दें कि इस मैच में गोल्डन डक आउट होने से पहले संजू सैमसन दिल्ली के खिलाफ मैच भी में चार गेंदों में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। दूसरी ओर संजू का विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा का सेलेब्रेशन देखने लायक था।

देंखे वायरल वीडियो

चेन्नई बनाम राजस्थान, पहली पारी का हाल:

बता दें कि मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और राजस्थान राॅयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

राजस्थान की ओर से मैच में जोस बटलर ने 52, देवदत्त पडिक्कल ने 38 और रवि अश्विन व शिमरन हेटमायर ने 30-30 रन बनाए। दूसरी ओर चेन्नई की गेंदबाजी के बारे में आपको बताएं, तो आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले, तो एक विकेट मोईन अली को भी मिला।

तो वहीं खबर लिखे जाने तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं और उसे जीत के लिए अभी 60 गेंदों में 96 रनों की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर डेवाॅन काॅन्वे 37 और शिवम दूबे ने 1 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

close whatsapp