रिवाबा से जब पत्रकार ने ससुर को लेकर किया सवाल तो उन्होंने खोया अपना आपा, देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिवाबा से जब पत्रकार ने ससुर को लेकर किया सवाल तो उन्होंने खोया अपना आपा, देखें वायरल वीडियो

हाल में ही रविंद्र जडेजा के पिता ने एक इंटरव्यू में अपनी बहू पर संगीन आरोप लगाए हैं। 

Rivaba Jadeja (Image Credit- Twitter)
Rivaba Jadeja (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी व जामनगर से विधायक रिवाबा पर उनके ससुर अनिरुद्ध सिंह जडेजा द्वारा कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में संगीन आरोप लगाए गए थे। तो वहीं, जब एक पत्रकार ने रिवाबा जडेजा से इस मसले को लेकर सवाल किया तो रिवाबा का बड़ा रिएक्शन सामने आया है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल एक इंटरव्यू के अनुसार रविंद्र जडेजा के पिता ने अपनी बहू रिवाबा पर आरोप लगाए थे, कि परिवार में झगड़े का कारण जडेजा की पत्नी हैं। शादी के बाद रविंद्र काफी बदल गया है और एक ही शहर में होने के बावजूद वह 2 BHK फ्लैट में अकेले रहते हैं और दिवंगत पत्नी की प्रति महीने मिलने वाली 20 हजार रुपए की पेंशन से अपना घरबार चलाते हैं।

इसके अलावा जडेजा के पिता ने आरोप लगाए थे कि जैसी ही जडेजा की शादी हुई, तो इसके बाद धीरे-धीरे रिवाबा ने जडेजा की संपत्ति पर अपना हक जमाना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जडेजा को शादी में जो ऑडी कार मिली थी, वो भी जडेजा के खुद के पैसे से ही खरीदी गई थी।

तो वहीं जब एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने रिवाबा से अपने ससुर के बयान पर टिप्पणी करने के लिए कहा तो इस दौरान रिवाबा का पार चढ़ गया और उन्होंने रिपोर्ट्स से कहा- हम आज यहां क्यो हैं। यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। (गुजराती ट्रांसलेट)

देखें किस तरह खोया रिवाबा ने अपना आपा

साथ ही आपको बता दें कि अपने पिता के इंटरव्यू के वायरल होने के बाद रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी के बचाव में उतरते हुए आए थे। जडेजा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इस इंटरव्यू और खबरों को नजरअंदाज करने के लिए कहा था।

देखें रविंद्र जडेजा की ये सोशल मीडिया पोस्ट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?