VIDEO: रोहन कुन्नुमल की शॉर्ट कवर पर पकड़ा अदभुत कैच, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
विदर्भ के लिए दानिश मालेवर ने बनाए शानदार 153 रन।
अद्यतन - Feb 27, 2025 3:48 pm

विदर्भ और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में दूसरे दिन का खेल आज खेला जा रहा । पहले दिन का खेल 254/4 पर समाप्त हुआ था, जिसमें दानिश मालेवार दिन के बेस्ट परफॉर्मर रहे । मालेवार ने अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर के साथ मिलकर अहम 215 रनों की साझेदारी की और विदर्भ को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। नायर, जो अपने नाम एक और शतक लगाने के करीब थे, केरल के रोहन कुन्नुमल द्वारा शानदार रन-आउट की बदौलत 86 रन पर पवेलियन लौट गए।
कुन्नुमल ने दूसरे दिन भी फील्डिंग में अपना बेस्ट दिया। दूसरे दिन के खेल के दौरान उन्होंने अक्षय कर्णेवार को जलज सक्सेना की गेंद पर उनके द्वारा शानदार कैच आउट किया। शॉर्ट कवर पर खड़े कुन्नुमल ने 111वें ओवर की पहली गेंद पर कर्णेवार द्वारा खेले गए ड्राइव शॉट पर अपने बाएं ओर डाइव लगाई। उसके बाद उन्होंने अपने बेहतरीन कैच से केरल को आठवीं सफलता दिलाई। सचिन बेबी की अगुआई वाली केरल टीम प्रीमियर रेड-बॉल प्रतियोगिता में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में लगी हुई है।
रणजी ट्रॉफी 2025: केरल बनाम विदर्भ मैच का हाल
पहले दिन केरल के कप्तान सचिन बेबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने दानिश की शतकीय पारी के दम पर 4 विकेट खोकर 254 रन बनाए थे और अब दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। केरल ने शुरू में ही विदर्भ को 3 झटके दिए। दर्शन नालकंडे (01) ने खराब शॉट खेल कर निधीश को अपना विकेट इनाम में दिया, जबकि एडन एप्पल टॉम ने ध्रुव शौरी (16) को विकेट के पीछे कैच कराकर केरल को बड़ी सफलता दिलाई।
दर्शन नालकंडे (01) ने खराब शॉट खेल कर निधीश को अपना विकेट इनाम में दिया, जबकि एडन एप्पल टॉम ने ध्रुव शौरी (16) को विकेट के पीछे कैच कराकर केरल को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद करुण नायर और दानिश मालेवार ने शतकीय साझेदारी करके टीम की पारी को संभाला। इन दोनों ने तब जिम्मेदारी संभाली जब विदर्भ तीन विकेट पर 24 रन के स्कोर पर संकट में दिख रहा था। उन्होंने 115 रन की साझेदारी की। करुण 86 रन बनाकर रन आउट हुए। हालांकि दानिश भी 153 की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए।
मैच में इस वक्त केरल की टीम बैटिंग कर रही है। खबर लिखे जाने तक टीम ने 22 में दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। केरल की तरफ से आदित्य सरवटे और अहमद इमरान बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि यहां से कौन सी टीम इस सीजन रणजी का खिताब अपने नाम करती है।